Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: अख‍िलेश बोले- पिछड़ों-वंचितों के खिलाफ है BJP, विश्वकर्मा जयंती को लेकर सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

Akhilesh Yadav Attack On BJP सपा प्रमुख अख‍िलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर भाजपा को घेरते हुए कहा क‍ि BJP पिछड़ों व वंचितों के खिलाफ है। इसी के साथ सरकार से विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग भी की। समाजवादी पार्टी ने भाजपा सरकार पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने का भी आरोप लगाया है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Mon, 18 Sep 2023 08:12 AM (IST)
Hero Image
Akhilesh Yadav Attack On BJP: अख‍िलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। सपा प्रमुख भाजपा पर हमलावर होने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि सृष्टि के शिल्पकार के रूप में विश्वकर्मा जी प्रसिद्ध हैं। इंद्र के सबसे शक्तिशाली अस्त्र वज्र का निर्माण भी विश्वकर्मा भगवान ने ही किया था। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा पिछड़ों व वंचितों के खिलाफ है।

विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग

अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार में विश्वकर्मा समाज के लिए ग्राम सभा की जमीन का पट्टा, विश्वकर्मा, लोहार, बढ़ई समाज के नौजवानों को आइटीआइ का प्रमाण पत्र, पुश्तैनी काम करने वालों को रोजगार देने के साथ विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। भाजपा सरकार ने पूजा पर्व पर सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर विश्वकर्मा समाज का अपमान किया है। वहीं, सपा प्रदेश कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती सादगी से मनाई गई। सपा ने एक बार फिर सरकार से विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: UP: CM योगी ने खराब प्रदर्शन करने वाले अध‍िकार‍ियों को दी सख्‍त हिदायत, कई जिलों के अफसरों पर ग‍िर सकती है गाज

भाजपा सरकार ने चौपट कर दी प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था : सपा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था चौपट कर दी है। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। समाज के निर्माण और विकास में शिक्षकों का बड़ा योगदान है। शिक्षक समाजवादी पार्टी की नीतियों को बढ़ाने में मदद करें। समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव ने शिक्षकों और शिक्षा के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए थे।

यह भी पढ़ें: UP Politics: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी में भाजपा और सपा के बीच सियासी घमासान का मुद्दा बनेंगे आजम खां

पार्टी को मजबूत करने पर सपा नेताओं का फोकस

सपा प्रदेश कार्यालय में समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक में राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को जुटना होगा। बैठक में शिक्षक सभा ने जमीनी स्तर पर एक-एक पदाधिकारियों को कार्य एवं दायित्व सौंपकर पूरी जिम्मेदारी व जवाबदेही के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. एसपी सिंह पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष जंग बहादुर सिंह पटेल एवं शाह आलम खां सहित कई अन्य उपस्थित थे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर