Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अखि‍लेश ने भाजपा पर लगाया PDA के साथ अन्याय करने का आरोप, कहा- इस सरकार में कोई भी नहीं है सुरक्षित

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पीडीए के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। कहा क‍ि पिछड़ों दलितों व अल्पसंख्यक समाज के नौजवानों पर पुलिस का अत्याचार बंद नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। किसी को न्याय नहीं मिल सकता क्योंकि खुद भाजपाई और पुलिस अत्याचार में शामिल है।

By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 16 Sep 2024 07:36 AM (IST)
Hero Image
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।- फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ''पीडीए'' के साथ अन्याय कर रही है। पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यक समाज के नौजवानों पर पुलिस का अत्याचार बंद नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। किसी को न्याय नहीं मिल सकता, क्योंकि खुद भाजपाई और पुलिस अत्याचार में शामिल है। संरक्षित अपराधियों पर पुलिस का कोई नियंत्रण नहीं है। जाति देखकर अपराधियों को सजा या माफी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक युवती का जो बयान सामने आया है, उससे उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे महिला उत्पीड़न का मूल कारण सामने आ गया है। कुछ असंवेदनशील पुलिस कर्मियों की वजह से पीड़िता को रिपोर्ट लिखवाने के लिए प्रताड़ित होना पड़ा। महिला अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरों टालरेंस नीति कहीं नहीं दिखाई दे रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने उत्तर प्रदेश को जंगलराज में बदल दिया है। प्रदेश में हर दिन बेटियों के साथ जघन्य घटनाएं हो रही है। पुलिस असली अपराधियों की बजाय गरीब और निरीह लोगों का फर्जी एनकाउंटर कर रही है। भाजपा सरकार में पुलिस द्वारा लखीमपुर खीरी जिले के फरदान थाना क्षेत्र में पुलिस पिटाई से एक और दलित युवक की मौत हो गई है।

मेरठ में 10 लोगों की मृत्यु पर जताया शोक

अखिलेश ने मेरठ में तीन मंजिला मकान गिरने से 10 लोगों की मृत्यु होने पर गहरा शोक जताया है। साथ ही सरकार से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: Samajwadi Party List : सपा ने जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए 20 प्रत्याशी किए घोषित, देखें किसको कहां से दिया मौका

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर