Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा- BJP की सोच हमेशा आरक्षण विरोधी रही है

सपा प्रमुख अखि‍लेश यादव ने कहा आरक्षण का मूल उद्देश्य उपेक्षित समाज का सशक्तीकरण होना चाहिए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि समाज के विभाजन या विघटन से आरक्षण के मूल सिद्धांत की अवहेलना होती है। आरक्षण शोषित व वंचित समाज को सशक्त और सबल करने का संवैधानिक मार्ग है। इसी से बदलाव आएगा। इसके प्रविधानों को बदलने की आवश्यकता नहीं है।

By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 12 Aug 2024 08:55 AM (IST)
Hero Image
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।- फाइल फोटो

राज्‍य ब्‍यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की सोच हमेशा से आरक्षण विरोधी रही है। आरक्षण का मूल उद्देश्य उपेक्षित समाज का सशक्तीकरण होना चाहिए।

सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने लिखा है कि समाज के विभाजन या विघटन से आरक्षण के मूल सिद्धांत की अवहेलना होती है। आरक्षण शोषित व वंचित समाज को सशक्त और सबल करने का संवैधानिक मार्ग है। इसी से बदलाव आएगा। इसके प्रविधानों को बदलने की आवश्यकता नहीं है।

...तो सहानुभूति‍ द‍िखाकर पीछे हटने का नाटक करती है भाजपा

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हर बार अपने गोल-मोल बयानों व मुकदमों के माध्यम से आरक्षण की लड़ाई को कमजोर करती है, लेकिन जब पीडीए का दबाव पड़ता है तो सहानुभूति दिखाकर पीछे हटने का नाटक करती है।

यह भी पढ़ें:  UP By Election 2024: व‍िधानसभा उपचुनाव के बाद होगी राहुल-खरगे की रैली, पहले सितंबर में थी प्रस्‍ताव‍ित

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर