Move to Jagran APP

अखि‍लेश ने कहा- यूपी में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है, अपराधी और भाजपाई उड़ा रहे धज्जियां

UP Politics सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव ने यूपी की कानून-व्‍यवस्‍था को लेकर यूपी सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा क‍ि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही पुलिस को आधुनिक बनाने का दावा कर रहे हैं लेकिन यह किसी दिखावे से कम नहीं है। मुख्यमंत्री का अपराध नियंत्रण का दावा झूठा साबित हो चुका है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है।

By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Vinay Saxena Published: Thu, 27 Jun 2024 09:19 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jun 2024 09:19 PM (IST)
सपा अध्‍यक्ष अखि‍लेश यादव और सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ।- फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका है। भाजपा सरकार के सात वर्षों के कार्यकाल में कानून का राज समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही पुलिस को आधुनिक बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन यह किसी दिखावे से कम नहीं है। मुख्यमंत्री का अपराध नियंत्रण का दावा झूठा साबित हो चुका है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा जनता से बदला लेने पर उतारू है। सरकार का पुलिस पर नियंत्रण नहीं है। फिरोजाबाद में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत के बाद जनाक्रोश सड़कों पर आ गया। जरीफनगर में बदमाशों ने पांच वर्षीय मासूम का अपहरण कर लिया। निर्दोषों को प्रताड़ित किया जा रहा है। थाने में मौतें हो रही हैं। अपराधी बेलगाम हैं, दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं और हत्याएं हो रही हैं।

'अपराधी और भाजपाई कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं'

अखि‍लेश ने कहा, भाजपा के कार्यकर्ता और नेता अराजकता पर उतारू हैं। अपराधी और भाजपाई कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार ने पुलिस का आधुनिकीकरण किया था। पुलिस को नई तकनीकी से लैस किया। न्यूयार्क पुलिस की तर्ज पर डायल 100 सेवा शुरू की। पुलिस विभाग को हजारों की संख्या में आधुनिक गाड़ियां दी थी।

यह भी पढ़ें: अखि‍लेश का तंज और ड‍िंपल की मुस्‍कुराहट देख गदगद हुआ सोशल मीड‍िया, लोकसभा में दोनों की केमेस्‍ट्री के कायल हुए लोग

यह भी पढ़ें: UP Politics: सपा ने जातियों का गुलदस्ता तो बनाया, लेकिन आधार वोट भी होगा संभालना; क्‍या हैं आगे की चुनौत‍ियां?


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.