Move to Jagran APP

Akhilesh In UP Police HQ: अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय में धरने पर बैठे, बोले- कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं मौजूद

Akhilesh Yadav In UP Police HQ समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल चलाने वाले जगन अग्रवाल को पुल‍िस ह‍िरासत में ल‍िए जाने के बाद आज सुबह सपा नेताओं ने पुल‍िस मुख्‍यालय पहुंचकर व‍िरोध दर्ज कराया। अख‍िलेश यादव ने कहा क‍ि पुल‍िस मुख्‍यालय में कोई मौजूद नहीं है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Sun, 08 Jan 2023 12:48 PM (IST)
Hero Image
Akhilesh Yadav In UP Police HQ सपा प्रदेश अध्‍यक्ष नरेश उत्‍तम के साथ पुल‍िस मुख्‍यालय में अख‍िलेश यादव
लखनऊ, जेएनएन। Akhilesh Yadav In UP Police HQ समाजवादी पार्टी के मुखि‍या और उत्‍तर प्रदेश के पूर्व सीएम अख‍िलेश यादव आज सुबह सुबह नरेश उत्‍तम और कई अन्‍य सपा नेताओं के साथ पुल‍िस मुख्यालय पहुंचे। यहां पहुंच उन्‍होंने कहा क‍ि पुल‍िस मुख्यालय में कोई जिम्मेदार व्यक्ति मौजूद नहीं है। ज‍िससे श‍िकायत की जा सके।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी नेता व कार्यकर्ता 10:00 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचे। यहां से वो पुल‍िस मुख्‍यालय के ल‍िए न‍िकले। बता दें क‍ि समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल चलाने वाले जगन अग्रवाल को हजरतगंज पुलिस ने हिरासत में लिया था। जगन को र‍िहा करने के ल‍िए सपा कार्यकर्ताओं को धरना देने के लिए बुलाया गया है।

समाजवादी पार्टी का ट्विटर हैंडल संचालन करने वाले कार्यकर्ता मनीष जगन को रविवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मनीष पर सपा के ट्विटर हैंडल से अभद्र टिप्पणी करने और सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास का आरोप है। इस मामले में जगन के खिलाफ हजरतगंज और जानकीपुरम कोतवाली में मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस जगन की तलाश कर रही थी। कार्यकर्ता की गिरफ्तारी की सूचना पर ही सपा नेता और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शहीदपथ किनारे स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। अखिलेश यादव कुछ नेताओं के साथ मुख्यालय के अंदर चले गए। वहीं, अन्य नेता व कार्यकर्ता मनीष जगन की रिहाई की मांग को लेकर मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही आलाअफसर और सुशांत गोल्फ सिटी थाने समेत कई थानों का पुलिस बल पुलिस मुख्यालय पहुंचा। सपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास करने लगे। लेकिन वह जगन की रिहाई किए जाने की जिद पर अड़े रहे। डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि जगन ने ट्विटर हैंडल के माध्यम से अभद्र टिप्पणी की है। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। जगन को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।