Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अखि‍लेश ने केशव प्रसाद पर फ‍िर कसा तंज, कहा- दिल्ली के वाईफाई का पासवर्ड और मोहरा हैं मौर्य जी

बलिया में पुलिस की वसूली के प्रकरण पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज पुलिस ही पुलिस की पकड़ रही है। जब विपक्ष में रहकर हम सवाल उठाते थे तो पता नहीं कहां से भ्रष्टाचार और लॉ एंड ऑर्डर के आकंड़े ले आते थे। आज उनके विधायक और नेता कह रहे हैं कि इतना भ्रष्टाचार उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 26 Jul 2024 03:32 PM (IST)
Hero Image
प्रदेश कार्यालय में मीड‍िया के सवालों का जवाब देते अखि‍लेश यादव।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ की लगातार बैठकों में नहीं जा रहे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को फिर तंज कसा। कहा कि वो दिल्ली के वाईफाई का पासवर्ड है। मौर्या जी तो मोहरा हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को लेकर अखिलेश ने कोई घोषणा नहीं की।

प्रदेश कार्यालय में संविधान स्तम्भ की स्थापना करते हुए पल्लवी पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुई मुलाकात पर कहा कि वो पीडीए से हैं और आधी आबादी भी। हम उनकी सदस्यता नहीं लेंगे। वहीं अन्य बागी विधायकों की सदस्यता समाप्त करने को लेकर कहा कि उम्मीद है कि विधानसभा हमें न्याय देगी। वह बागियों की सदस्यता समाप्त करें।

बल‍िया वसूली मामले बोले अखि‍लेश यादव

बलिया में पुलिस की वसूली के प्रकरण पर सपा अध्यक्ष ने कहा कि आज पुलिस ही पुलिस की पकड़ रही है। जब विपक्ष में रहकर हम सवाल उठाते थे तो पता नहीं कहां से भ्रष्टाचार और लॉ एंड ऑर्डर के आकंड़े ले आते थे। आज उनके विधायक और नेता कह रहे हैं कि इतना भ्रष्टाचार उन्होंने अपने जीवन में नहीं देखा। मुख्यमंत्री खुद स्वीकार कर रहे हैं कि कई विभागों में दलाली चल रही है।

बलिया को लेकर सपा विधायक संग्राम सिंह ने भी विधानसभा में इसे रखा था। पुलिस एनकाउंटर का डर दिखाती है। इंटरनेट मीडिया पर कई वीडियो आए हैं जिसमें पैर पर गोली मारने के रेट तय होते हैं। नोएडा का पहला फेक एनकाउंटर हुआ था तब ही इसे रोकना चाहिए था। लखनऊ में भी सरोजनी नगर इलाके में हत्या हुई है। हत्या के आरोपी को कौन बचा रहा है। बीजेपी के लोग इसमें मिले हैं।

यूपी में 13 मेड‍िकल आज तक नहीं हो पाए शुरू

कानपुर के दंगे कि कभी न कभी दोबारा जांच होगी। अब ड्रोन वाला कार्यक्रम आ रहा है। क्या बिना ड्रोन के सिविल, लोहिया पीजीआई जैसे अस्पतालों की स्थिति नहीं दिखेगी। यूपी में 13 मेडिकल आज तक शुरू नहीं हो पाए। उनको मान्यता नहीं मिल रही है।

सपा सरकार आने पर मदरसों को आधुन‍िक क‍िया जाएगा 

अखि‍लेश ने कहा, हमारी सरकार में यूपी के उस समय के गवर्नर जातिवादी होने का आरोप लगाकर चिठ्ठी लिखते थे। आज मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव गृह कौन है। सपा के लोग सरकार में आयेंगे तो मदरसों को आधुनिक किया जाएगा। इससे पहले संविधान मान स्तंभ की स्थापना करते हुए कहा कि पीडीए के रास्ते और लोगों को भी जोड़ा जाएगा। देश की इकलौती पार्टी है जिसके नाम में समाजवाद आता है।कारगिल के बलिदानियों को भी नमन करते हैं।

यह भी पढ़ें: 'दिल्ली के वाईफाई का पासवर्ड और मोहरा हैं मौर्या जी', अखि‍लेश के बयान पर केशव प्रसाद ने कि‍या पलटवार