Move to Jagran APP

UP POLITICS : एक देश एक चुनाव पर अखिलेश यादव का तंज- बोले; हम ये सलाह दे रहे हैं भाजपा सरकार इस बार...

UP Politics शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया। हर बड़े काम को करने से पहले एक प्रयोग किया जाता है।अखिलेश ने आगे कहा कि इससे एक तरफ चुनाव आयोग की क्षमता का भी परिणाम सामने आ जाएगा और जनमत का भी। साथ ही भाजपा को यह भी पता चल जाएगा कि जनता किस तरह उनके खिलाफ आक्रोशित है और उन्हें सत्ता से हटाने के लिए उतावली है।

By Shobhit SrivastavaEdited By: Mohammed AmmarUpdated: Sat, 02 Sep 2023 09:49 PM (IST)
Hero Image
UP POLITICS : -एक देश एक चुनाव पर अखिलेश यादव का तंज

राज्य ब्यूरो, लखनऊ : एक देश एक चुनाव पर अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट किया। हर बड़े काम को करने से पहले एक प्रयोग किया जाता है।

इसी बात के आधार पर हम ये सलाह दे रहे हैं कि एक देश-एक चुनाव करवाने से पहले भाजपा सरकार इस बार लोकसभा के साथ-साथ देश के सबसे अधिक लोकसभा व विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश के लोकसभा-विधानसभा के चुनाव एक साथ कराके देख लें।

अखिलेश ने आगे कहा कि इससे एक तरफ चुनाव आयोग की क्षमता का भी परिणाम सामने आ जाएगा और जनमत का भी। साथ ही भाजपा को यह भी पता चल जाएगा कि जनता किस तरह उनके खिलाफ आक्रोशित है और उन्हें सत्ता से हटाने के लिए उतावली है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।