Move to Jagran APP

अजब-गजब: प्रेमिका को भगा ले गया बड़ा बेटा, लड़की वालों ने भाई और पिता को बंधक बनाकर जबरन लिखवा ली जमीन

यूपी के गोंडा जिले से के हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार के साथ जबरदस्ती उसकी जमीन लिखवा ली गई और जमीन के बदले दिया गया एक लाख का चेक भी वापस करा लिया गया।

By Jagran NewsEdited By: Shivam YadavUpdated: Tue, 20 Dec 2022 06:23 PM (IST)
Hero Image
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

गोंडा, जागरण टीम: भारत में आबादी की दृष्टि से सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य उत्तर प्रदेश में आए दिन एक से बढ़कर अजीबोगरीब घटनाएं सामने आती रहती हैं। इस बार यूपी के गोंडा जिले से के हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार के साथ जबरदस्ती उसकी जमीन लिखवा ली गई और जमीन के बदले दिया गया एक लाख का चेक भी वापस करा लिया गया। हालांकि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जिन लोगों पर जबरन जमीन लिखवाने का आरोप लगा है, उनके घर की लड़की पीड़ित परिवार के बड़े बेटे के साथ मुंबई भाग गई है। इसके चलते बदला लेने भाव से लड़की के घरवालों ने लड़के के छोटे भाई का अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके पिता को डरा धमका कर उससे उसकी भूमि का जबरन बैनामा करवा लिया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपितों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा किया गया है। 

यहां पढ़िए पूरी कहानी

दरअसल, अशरफपुर गांव के मजरा महुआडीह के रहने वाले राम धीरज कश्यप ने दी गई तहरीर में कहा कि उसके बड़े बेटे ओम कुमार कश्यप गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह दोनों गत 13 दिसंबर को मुंबई भाग गए थे। युवती के पिता रमेश कुमार अपने साथियों के साथ आए और उसे और उसके छोटे बेटे सोम कुमार को युवती को खोजने के बहाने लेकर चले गए। 

इसके बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और भूमि का बैनामा करने की धमकी दी। कहा कि भूमि का बैनामा नहीं करोगे तो उन लोगों को जान से मार दिया जाएगा। डरा धमका कर आरोपितों ने उसकी भूमि का बैनामा करा लिया। साजिश कर एक लाख रुपये का चेक दिया और उसे भी ले लिया। 

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने कहा तहरीर के आधार पर पांच आरोपितों पर धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया गया है। पूरे प्रकरण की पड़ताल कराई जा रही है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।