Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Amethi News: बेटा-बेटी की हत्‍या के बाद मां ने पंखे से लटककर दी जान, बंद कमरे में म‍िला तीनों का शव

Crime अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। एक महिला ने अपने दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Updated: Tue, 20 Sep 2022 12:15 PM (IST)
Hero Image
कमरे में पंखे से लटकती हुई मां तो बिस्तर पर मिला पुत्र व पुत्री का शव.

अमेठी, जागरण संवाददाता। शहर में दिल दहलाने वाली घटना प्रकाश में आई है। शिवरतनगंज के कुकहा रामपुर गांव में दो बच्चों का शव कमरे में मिला है। मां का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। सुबह इस घटना की जानकारी होने के बाद हर कोई दंग है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

कुकहा रामपुर गांव के धर्मराज पासी निजी ड्राइवर हैं। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी शीतला देवी सोमवार की रात को चार वर्षीय पुत्री निधि और ढाई वर्ष के रितेश के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। अंदर से उसने दरवाजा बंद कर लिया। मंगलवार की सुबह जब देर तक दरवाजा नहीं खुला, तब सास ने आसपास के लोगों को बुलाया।

इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो नजारा देख कर हर कोई सन्न रह गया। दोनों बच्चों के शव कमरे में मिले। गले पर चोट के निशान भी दिखे। वहीं, महिला का शव पंखे की हुक से लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को नीचे उतरवाया। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। घटना के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्थिति साफ नहीं है।

मृतका की मां रामकली ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी डा. इलामारान ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी हासिल की है। सीओ डा. अजय कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि महिला ने बच्चों की हत्या करके खुद फांसी लगा ली है। दरवाजा अंदर से बंद था। पति धर्मराज ड्राइवर हैं, वह लखनऊ गया है। उसे बुलवाया जा रहा है। घर पर सिर्फ सास थी। सास से अनबन की बात भी सामने आई है। इसकी जांच की जा रही है।

सात साल पूर्व भगा लाया था धर्मराज : कुकहा रामपुर के धर्मपाल को सात साल पहले पड़ोस गांव की शीतला देवी से प्यार हो गया था। जब विवाह की स्थिति नहीं बनी तो वह उसे भगा लाया था। इसके बाद दोनों एक साथ रहने लगे। इस बीच दो बच्चे पैदा हुए। गांव के लोग भी अभी कुछ घटना के संबंध में बता नहीं पा रहे हैं। फिलहाल, हत्या के कारणों को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर