Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Aparna Yadav: नाराजगी की चर्चा के बीच सीएम योगी से मिलीं अपर्णा यादव, म‍िल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

यूपी सरकार ने आगरा की बबीता चौहान को महिला आयोग का अध्यक्ष और अपर्णा यादव व चारू चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया था। आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान उपाध्यक्ष चारू चौधरी और सभी सदस्यों ने अपना कार्यभार संभाल लिया था लेकिन अपर्णा ने अब तक कार्यभार नहीं संभाला है। नाराजगी की चर्चा के बीच अपर्णा ने सीएम योगी से मुलाकात की है।

By Jagran News Edited By: Vinay Saxena Updated: Tue, 10 Sep 2024 08:01 AM (IST)
Hero Image
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पर पोस्ट की गई तस्‍वीर।- सोशल मीड‍िया

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग में उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद अब तक कार्यभार नहीं संभालने वाली अपर्णा यादव ने अपने पति प्रतीक यादव के साथ सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस भेंट की फोटो मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पर पोस्ट की गई है।

कहा गया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव ने अपने पति प्रतीक यादव के साथ शिष्टाचार भेंट की। माना जा रहा है कि अब अपर्णा उपाध्यक्ष का पद संभाल सकती हैं या फिर उन्हें कोई दूसरा पद सौंपा जा सकता है।

अपर्णा यादव को बनाया गया महिला आयोग का उपाध्‍यक्ष

प्रदेश सरकार ने तीन सितंबर को आगरा की बबीता चौहान को महिला आयोग का अध्यक्ष और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव व चारू चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया था। इनके अलावा 25 सदस्य भी बनाई गई हैं।

अपर्णा ने अब तक नहीं संभाला कार्यभार

आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, उपाध्यक्ष चारू चौधरी और सभी सदस्यों ने अपना कार्यभार संभाल लिया था, लेकिन अपर्णा ने अब तक कार्यभार नहीं संभाला है। ऐसे में पिछले दिनों उनके सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव से संपर्क करने और फिर गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात करने की चर्चाएं होती रहीं। अब मुख्यमंत्री से उनकी मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि उनको जल्द बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही उपाध्यक्ष पद भी ग्रहण कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सपा में शामिल होंगी अपर्णा यादव! महिला आयोग का अध्यक्ष पद न मिलने से हुईं नाराज