Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'मैं इस मामले में कुछ नहीं कह पाऊंगा', अयोध्या गैंगरेप केस पर Awadhesh Prasad का पहला रिएक्शन

अयोध्या में सपा नेता मोईद खान ने 12 वर्षीय किशोरी को बेकरी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बाद में नौकर के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इस मामले पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि उन्हें इस बार में तथ्यों की जानकारी नहीं है। मीडिया के सवाल पूछने पर बोले कि बिना तथ्य जाने कुछ कहना ठीक नहीं। मैं इस मामले में कुछ नहीं कह पाऊंगा।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 31 Jul 2024 07:46 PM (IST)
Hero Image
फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सपा नेता मोईद खान पर 12 वर्षीय किशोरी से बेकरी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगा है। नौकर भी इस कुकृत्य में शामिल है। इस मामले पर फैजाबाद सीट से सपा सांसद अवधेश प्रसाद की प्रतिक्रिया सामने आई है।

अवधेश प्रसाद ने कहा कि उन्हें इस बार में तथ्यों की जानकारी नहीं है। मीडिया के सवाल पूछने पर बोले कि बिना तथ्य जाने कुछ कहना ठीक नहीं। मैं इस मामले में कुछ नहीं कह पाऊंगा। पहले मैं पूरी जानकारी जान लूं, उसके बाद कुछ बात आपसे बता पाएंगे।

आगे मीडिया पर्सन ने सवाल किया कि सर, हर जगह मीडिया में यह खबर चल रही है। इस पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुझे इस मामले के बार में जानने दीजिए, तभी तो हम कुछ बोल पाएंगे। कहा कि हम तो सदन सी सीधे आ रहे हैं।

— ANI (@ANI) July 31, 2024

अयोध्या में नाबालिग के साथ गैंगरेप

अयोध्या में सपा नेता मोईद खान ने 12 वर्षीय किशोरी को बेकरी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। बाद में नौकर के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। इस दौरान वीडियो बनाए और इसे प्रसारित करने की धमकी देते हुए पीड़िता को चुप करा दिया गया। दो दिन पहले जब पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती हो गई है तब उसने पूरी बात घर वालों को बता दी।

ये भी पढ़ें - 

Ayodhya News: नौकरी का झांसा देकर सपा नेता ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, नौकर भी शामिल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर