Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ayodhya Deepotsav 2022: PM मोदी के अयोध्या आगमन से पहले CM योगी आदित्यनाथ ने बनाया माहौल, बदला ट्विटर का डीपी

Ayodhya Deepotsav 2022 मुख्यमंत्री कार्यालय और उत्तर प्रदेश सरकार के सभी ट्विटर अकाउंट पर दीपोत्सव का लोगो प्रदर्शित हो रहा है। जिससे कि इस बार दीपोत्सव-2022 का माहौल को भी नया आयाम मिल गया है। डीपी में अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव का लोगो लगा दिया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sat, 22 Oct 2022 11:06 AM (IST)
Hero Image
Ayodhya Deepotsav 2022: मुख्यमंत्री कार्यालय और सरकार के सभी ट्विटर अकाउंट पर दीपोत्सव का लोगो प्रदर्शित

लखनऊ, जेएनएन। Ayodhya Deepotsav 2022: रामनगरी अयोध्या (Ayodhya) इस बार दीपोत्सव (Deepotsav 2022) यानी 23 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की अगवानी के लिए पूरी तरह से तैयार है। एसपीजी ने सुरक्षा को लेकर प्लान फाइनल कर लिया है।

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने भी माहौल तैयार कर दिया है। योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर रामनगरी अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में आमंत्रण का संदेश भी दे दिया है।

डीपी में दीपोत्सव 2022 का लोगो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर की डीपी में दीपोत्सव 2022 का लोगो जैसे ही लगाया, उनके प्रशंसक उनका अनुसरण भी करने लगे। रामनगरी में दीपोत्सव को अत्यंत भव्यता से मनाए जाने की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को स्वत: स्फूर्त भाव से ट्विटर पर अपने अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) में अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव का लोगो लगा दिया है।

सरकार के सभी ट्विटर अकाउंट पर दीपोत्सव का लोगो

मुख्यमंत्री कार्यालय और उत्तर प्रदेश सरकार के सभी ट्विटर अकाउंट पर दीपोत्सव का लोगो प्रदर्शित हो रहा है। जिससे कि इस बार दीपोत्सव-2022 का माहौल को भी नया आयाम मिल गया है। दीपोत्सव 2022 के लोगो से सुसज्जित अपने ट्विटर अकाउंट पर योगी आदित्यनाथ ने लिखा- "श्री अयोध्या जी तैयार हैं, भव्य और दिव्य दीपोत्सव के लिए... आप सभी का स्वागत है। जय श्री राम! "उनके इस आमंत्रण भरे संदेश के साथ दीपक का चित्र भी लगा है।

दीपोत्सव को भव्य और दिव्य रूप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल पर ही अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की शुरुआत हुई। प्रदेश में दूसरी बार सत्तारूढ़ हुई योगी आदित्यनाथ सरकार इस बार साकेत बिहारी की नगरी में दीपोत्सव को भव्य और दिव्य रूप से मनाने की तैयारी में जुटी है।

नयनाभिराम दृश्य का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित

अयोध्या में दीपोत्सव-2022 के प्रकाश की निराली छटा को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी 23 अक्टूबर को अयोध्या में उपस्थित रहेंगे। प्रदेश सरकार के मुखिया के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को असंख्य दीपमालाओं से होने वाले 'अवधपुरी' के श्रृंगार के नयनाभिराम दृश्य का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया है।

प्रशंसक भी इस डीपी को अपना रहे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनके कार्यालय और उत्तर प्रदेश सरकार के ट्विटर अकाउंट की डीपी में दीपोत्सव का लोगो प्रदर्शित होने के बाद इंटरनेट मीडिया पर प्रशंसक भी इस डीपी को अपना रहे हैं। सरकार के मंत्रियों ने भी अपने ट्विटर अकाउंट की डीपी में यह लोगो लगाना शुरू कर दिया है। 

प्रदेश सरकार के मंत्रियों तथा भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रशंसकों को भी अयोध्या दीपोत्सव 2022 का लोगो भी काफी पसंद आ रहा है।