Move to Jagran APP

UP Politics : लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल; अजय राय को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

UP Politics News बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने प्रदेश अध्यक्ष को अचानक से बदल दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले नई रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। वहीं पत्र में बृजलाल खाबरी के योगदान को भी सराहा गया है। साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं।

By Mohammed AmmarEdited By: Mohammed AmmarPublished: Thu, 17 Aug 2023 07:01 PM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2023 07:01 PM (IST)
UP Politics : लोकसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल; अजय राय को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ, जागरण ऑनलाइन टीम। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला किया है। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अजय राय को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि इससे पहले यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बृजलाल खाबरी संभाल रहे थे। 

कांग्रेस की ओर से पत्र किया गया जारी

अजय राय को यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद एआइसीसी की ओर से पत्र भी जारी कर दिया गया है। केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि तत्काल प्रभाव सेपूर्व विधायक रह चुके अजय राय को यूपी कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। वहीं इसी के साथ पत्र में पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के योगदान को भी सराहा गया है। 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.