Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sanjay Seth: राज्यसभा के ल‍िए भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पास नहीं है एक भी कार, जान‍िए क‍ितनी संपत्ति‍ के हैं माल‍िक

राज्यसभा का चुनाव अब दिलचस्प हो गया है। भाजपा ने आठवें प्रत्याशी के रूप में बड़े बिल्डर संजय सेठ को चुनाव मैदान में उतार दिया है। 10 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में सपा के तीन व भाजपा के सात प्रत्याशी पहले से ही मैदान में उतर चुके हैं। नामांकन के अंतिम दिन संजय सेठ के आने से अब राज्यसभा का चुनाव होना तय हो गया।

By Shobhit Srivastava Edited By: Vinay Saxena Updated: Fri, 16 Feb 2024 09:45 AM (IST)
Hero Image
राज्यसभा सदस्य पद के लिए भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ।- जागरण

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ 106.46 करोड़ रुपए से ऊपर की चल-अचल संपत्ति के मालिक तो हैं, लेक‍िन उनके पास एक भी कार नहीं है। उनके ऊपर करीब 29 करोड़ रुपए की देनदारियां भी हैं। गुड़गांव में पांच हजार वर्ग फुट का 4.50 करोड़ रुपए के प्लाट के साथ ही लखनऊ, उन्नाव व दिल्ली में फ्लैट, मकान व कोठी हैं।

गुरुवार को नामांकन के साथ जो शपथ पत्र दाखिल किया, उसमें संजय सेठ ने खुद की 68.25 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति दिखाई है। इसमें 12.50 करोड़ की चल व 55.75 करोड़ की अचल संपत्ति है। उनके पास 10,13,275 रुपए नकद हैं।

संजय सेठ की पत्नी के पास क‍ितनी है संपत्ति‍ 

संजय सेठ की पत्नी के पास के 16.91 करोड़ की चल व 21.30 करोड़ की अचल संपत्ति है। संजय के पास 21.83 लाख व पत्नी के पास 1.85 करोड़ रुपये के जेवर हैं। उनके ऊपर 26.49 करोड़ व उनकी पत्नी के ऊपर 2.46 करोड़ रुपए की देनदारियां भी हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी में दिलचस्प हुआ राज्यसभा चुनाव, भाजपा ने खड़ा किया आठवां प्रत्याशी; अखिलेश के इस करीबी पर लगाया दांव

यह भी पढ़ें: अखि‍लेश ने चुनावी बॉन्ड को असंवैधान‍िक करार देने के SC के न‍िर्णय का क‍िया स्‍वागत, बोले- पीएम केयर फंड का भी हो खुलासा

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर