Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भाजपा फिलहाल किसी को सीएम प्रोजेक्ट नहीं करेगी : माथुर

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी का दावा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में किसी को भी मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं करेगी। लखनऊ में दो दिनी प्रवास के दूसरे दिन भी माथुर पार्टी के कार्यकर्ता से मिलते रहे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sun, 13 Mar 2016 05:15 PM (IST)
Hero Image

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी का दावा है कि पार्टी उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में किसी को भी मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट नहीं करेगी। लखनऊ में दो दिनी प्रवास के दूसरे दिन भी माथुर पार्टी के कार्यकर्ता से मिलते रहे।

भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य ओम माथुर ने कहा कि हमारी पार्टी सामूहिक नेतृत्व में विश्वास करती है। फिलहाल तो पार्टी को 2017 के उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में किसी को भी मुख्यमंत्री के तौर पर आगे रखकर चुनाव नहीं लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी निर्णय सामूहिक रूप से ही होते हैं। अगर भविष्य में पार्टी का संसदीय दल कुछ करता है तो कहा नहीं जा सकता है, फिलहाल पार्टी उत्तर प्रदेश में किसी एक को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करने के बाद मैदान में उतरने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा संसदीय बोर्ड कोई फैसला करता है तो फिर कुछ कहा नहीं जा सकता है।

ओम माथु ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बूथ स्तर तक पुहुंचाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लिया कि विपक्ष हमारी उपलब्धियों को जेएनयू जैसे मुद्दे को बहस का मुद्दा बना रहा है।

भाजपा के यूपी प्रभारी ने पूछा गया कि कांग्रेस अपने को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मजबूत करने प्रशांत किशोर मंझे रणनीतिकार को ला रही है। आप क्या तैयारी कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति से चुनाव की जीत और हार तय नहीं होती है। उनके आने से बीजेपी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।