Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP BJP की मीडिया कार्यशाला आज, विधानसभा चुनाव में विपक्ष के हमलों का जवाब देने के सीखेंगे गुर

यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने और विपक्ष पर हमले का हुनर सीखने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशस्तरीय मीडिया कार्यशाला सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी संबोधित करेंगे।

By Umesh TiwariEdited By: Updated: Mon, 13 Sep 2021 12:33 AM (IST)
Hero Image
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशस्तरीय मीडिया कार्यशाला सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने और विपक्ष पर हमले का हुनर सीखने के लिए भारतीय जनता पार्टी की प्रदेशस्तरीय मीडिया कार्यशाला सोमवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में होगी। सुबह 11 बजे से आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे, जबकि समापन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की मीडिया कार्यशाला में राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख व राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा भी हुनर सिखाएंगे। कार्यशाला में सभी प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनिलिस्ट, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी, सहप्रभारी, जिला मीडिया प्रभारी, प्रदेश मीडिया संपर्क विभाग के संयोजक, सह संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक व मोर्चों के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी शामिल होंगे।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश मीडिया कार्यशाला का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे, जबकि समापन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संबोधित करेंगे। प्रदेश मीडिया कार्यशाला में राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी विशेष रूप से उपस्थित रहेगें। प्रदेश मीडिया कार्यशाला को पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रमुख संजय मयूख व पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का भी मौजूद रहेंगे।

कार्यशाला में पार्टी के सभी प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनिलिस्ट, सभी क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी व सहप्रभारी, सभी जिलों के मीडिया प्रभारी और प्रदेश मीडिया सम्पर्क विभाग के संयोजक, सह संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक व मोर्चों के प्रदेश मीडिया प्रभारी भी सम्मिलित होगें। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यशाला में जहां विपक्षी दलों के हमलों का जवाब तथ्यात्मक ढंग से देने के गुर बताए जाएंगे। वहीं केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की योगी सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुचाने की योजना पर भी चर्चा होगी।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर