Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

BJP Meeting: भाजपा ने की बैठक, रिक्त पदों को भरने पर दोनों डिप्टी सीएम के साथ हुई चर्चा, योगी लेंगे अंतिम निर्णय

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित बैठक में संभावित नामों पर चर्चा की गई। बैठक में बोर्डों व आयोगों के संभावित अध्यक्षों के नामों पर मंथन किया जिसमें इस बात पर सहमति बनी है कि तीन-तीन नामों का पैनल तैयार करके मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

By Shivam Yadav Edited By: Shivam Yadav Updated: Tue, 23 Jul 2024 03:38 AM (IST)
Hero Image
जल्द भरे जाएंगे निगम, बोर्ड व आयोगों के रिक्त पद।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार विभिन्न निगमों, बोर्डों व आयोगों के अध्यक्षों सहित अन्य रिक्त पद जल्द भरेगी। इस संबंध में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित बैठक में संभावित नामों पर चर्चा की गई। 

बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के अलावा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने निगमों, बोर्डों व आयोगों के संभावित अध्यक्षों के नामों पर मंथन किया। 

बैठक में इस बात पर सहमति बनी है कि तीन-तीन नामों का पैनल तैयार करके मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

संगठन को और मजबूत करने का लक्ष्य

लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद भाजपा ने प्रदेश में संगठन को और मजबूत करने का लक्ष्य रखा है। 14 जुलाई को लखनऊ में हुई प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन को सरकार से बड़ा बताते हुए कार्यकर्ताओं की अनदेखी का मुद्दा उठाया था। इसके दो दिन बाद उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी। 

उसी दिन प्रदेश अध्यक्ष ने भी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें लोस चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर तैयार की गई 15 पन्नों की रिपोर्ट सौंपी थी। अगले दिन उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

इसके बाद पार्टी ने विभिन्न बोर्डों, निगमों व आयोगों में खाली पड़े अध्यक्षों व अन्य पदों को भरने के लिए संगठन से कार्यकर्ताओं के नाम मांगे थे। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को हुई बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ प्रदेश अध्यक्ष व महामंत्री (संगठन) ने संगठन से भेजे गए नामों पर मंथन किया। 

करीब एक घंटे चली बैठक के बारे में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए कार्यकर्ताओं के तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने तीन जिलाधिकारियों को दी कड़ा एक्शन लेने की हिदायत, वादों के निस्तारण में धीमी गति पर जताई नाराजगी

यह भी पढ़ें: UP News: संविदा कर्मियों के लिए आ गई खुशखबरी, उत्तर प्रदेश सरकार करेगी समायोजन, बच जाएगी नौकरी