Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'दावा रात में बेखौफ निकलने का था, लोग दिन में लुट रहें', पूर्व IAS अधिकारी से लूट की घटना पर अखिलेश का रिएक्शन

लखनऊ में दिनदहाड़े सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी से लूट की घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राजधानी में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। सरकार का दावा लोगों के रात में बेखौफ निकलने का था लेकिन लोग दिन में लुट जा रहे हैं। भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था और महिला अपराध पर जीरो टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है।

By Nishant Yadav Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sat, 28 Sep 2024 09:48 PM (IST)
Hero Image
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी प्रेम नारायण द्विवेदी से शुक्रवार को हुई लूट की घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि राजधानी लखनऊ में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं।

लखनऊ में सेवानिवृत्त आइएएस अधिकारी के साथ लूट हो गयी। सरकार का दावा लोगों के रात में बेखौफ निकलने का था, लेकिन लोग दिन में लुट जा रहे हैं। भाजपा सरकार का कानून व्यवस्था और महिला अपराध पर जीरो टालरेंस का दावा जीरो हो चुका है।

ये आरोप भी लगाया

सपा प्रमुख ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा कोई भी चुनाव निष्पक्ष नहीं होने देना चाहती है। इन दिनों गन्ना समितियों के चुनाव में लखीमपुर खीरी, बरेली, हापुड़, मेरठ, मुरादाबाद सहित अन्य जिलों में भाजपाई बेईमानी और गुंडई करके राजनीतिक विरोधियों को परेशान कर रहे है।

अधिकारियों पर दबाव बनाकर जबरदस्ती सपा समर्थित लोगों के पर्चे खारिज करा रहे हैं। इसके विरोध में कई जिलों में किसान धरना देकर विरोध कर रहे हैं। प्रदेश में पिछले लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में भी भाजपा सरकार ने पुलिस प्रशासन के बल पर सत्ता का जिस तरह से दुरुपयोग किया था, यह सभी ने देखा था।

मतदाताओं को मारा-पीटा गया था और वोट नहीं डालने दिया गया था। ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भी सत्ता का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को शर्मसार किया गया भाजपा सरकार प्रदेश में संभावित उपचुनाव में भी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने पर अमादा है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें