Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CBSE Board 12th Result 2023: सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित, लखनऊ के मेधावी सफल

CBSE Board 12th Result 2023 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) के परीक्षा पर‍िणाम घोष‍ित कर द‍िए हैं। बता दें क‍ि लखनऊ में 10वीं में 19049 और 12वीं में 20273 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Fri, 12 May 2023 02:53 PM (IST)
Hero Image
CBSE Board 12th Result 2023: आयुषी चौहान एवं द‍िलप्रीत स‍िंह

लखनऊ, जागरण संवाददाता। CBSE Board 12th Result 2023 सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। लखनऊ में 10वीं में 19049 और 12वीं में 20273 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। बोर्ड ने इस बार मेरिट लिस्ट नहीं जारी किया है।

इसकी वजह से स्कूलों की ओर से अलग- अलग रिजल्ट निकालना पड़ा है। माना जा रहा है कि नई शिक्षा नीति के तहत सीबीएसई ने मेरिट लिस्ट और टापर्स की लिस्ट नहीं जारी की है, ताकि छात्र-छात्राओं में अनावश्यक तनाव न आ सके। स्कूलों से प्राप्त रिजल्ट के अनुसार लखनऊ पब्लिक स्कूल साउथ सिटी की छात्रा आयुषी चौहान ने 12वीं में कला वर्ग से 98.60 प्रतिशत अंक हासिल किया है। वहीं दिलप्रीत सिंह ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।

इसी स्कूल की वंशिका ने 97.2 प्रतिशत अंक लेकर 12वीं की परीक्षा में सफलता हासिल की है। सर्वर स्लो होने की वजह से छात्र-छात्राओं के रिजल्ट घोषित करने में देरी हुई है। 12वीं के रिजल्ट के बाद 10वीं का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है। इसमें शहर के मेधावियों ने सफलता हासिल की है। शहर में 12वीं में 95- 97 प्रतिशत अंक के बीच छात्र रहे हैं। छात्रों की मार्कशीट डिजिटल लाकर पर भी उपलब्ध करा दिया गया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें