Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेवड़ी, दशहरी की लड़ाई में बाजी मार ले गया चिकन, लखनऊ मंडल के 15 स्टेशन और उनके उत्पाद तय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक स्‍टेशन एक उत्‍पाद योजना में लखनऊ के च‍िकन वस्‍त्र उद्योग को शाम‍िल क‍िया गया है। आत्मनिर्भर बनाने की इस बड़ी योजना में उत्पाद बेचने वालों के साथ यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

By Anurag GuptaEdited By: Updated: Sun, 24 Apr 2022 07:22 AM (IST)
Hero Image
पीएम देंगे लखनऊ सहित देश के एक हजार स्टेशनों पर एक स्टेशन-एक उत्पाद का उपहार।

लखनऊ, [निशांत यादव]। मलिहाबादी दशहरी आम हो या रेवड़ी का जब भी जिक्र आया तो उससे लखनऊ का नाम जुड़ा। इन दोनों के साथ यहां की चिकनकारी ने दुनिया में छाप भी बनायी। अब रेलवे के सामने एक समस्या खड़ी हुई। इन तीनों में से ही उसे एक को ही अपने स्टेशन पर बेचने के लिए चुनना था। 'एक स्टेशन-एक उत्पाद' के लिए आखिर लखनवी चिकनकारी ने बाजी मारी। जल्द ही चिकनकारी वस्त्र चारबाग स्टेशन की पहचान बनेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी देश के 1095 रेलवे स्टेशनों पर एक स्टेशन-एक उत्पाद योजना को जल्द ही लागू करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश के नौ रेल मंडल के 121 स्टेशन भी शामिल हैं। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 15 स्टेशनों को भी चुना गया है। जहां पर उनके यहां स्वयं सेवी संस्थाओं, हुनरमंद लोगों के तैयार किए गए उत्पाद मिलेंगे।

एक स्टेशन-एक उत्पाद को 25 मार्च को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया। सभी रेल मंडल को एक-एक स्टेशन पर इसे शुरू करने के आदेश दिए गए। आत्मनिर्भर बनाने की इस योजना में उत्पाद बेचने वालों के साथ यात्रियों को भी लाभ मिला। अब रेलवे बोर्ड ने सभी मंडलों को उनके यहां 15 स्टेशनों को चुनकर वहां प्रसिद्ध वस्तुओं के स्टाल लगाने के आदेश दिए हैं। इसमें उत्तर रेलवे का लखनऊ, मुरादाबाद, पूर्वोत्तर रेलवे का लखनऊ, इज्जतनगर, वाराणसी, उत्तर मध्य रेलवे का प्रयागराज, झांसी व आगरा के अलावा पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल का यह स्टेशन शामिल है।

यहां मिलेंगे यह उत्पाद

  • स्टेशन का नाम          उत्पाद
  • लखनऊ (चारबाग)       चिकनकारी
  • अयोध्या                      गुड़ के उत्पाद
  • भदोही                        कारपेट (दरी)
  • बाराबंकी-टेक्सटाइल      उत्पाद
  • जौनपुर                        ऊनी कारपेट
  • प्रतापगढ़                     आंवला उत्पाद
  • रायबरेली                     लकड़ी के क्राफ्ट
  • अमेठी                         मूंज के उत्पाद
  • सुलतानपुर                   मूंज के उत्पाद
  • उन्नाव                          चमड़े के उत्पाद
  • वाराणसी                      काष्ठ के खिलौने
  • फैजाबाद                      गुड़ के उत्पाद
  • अकबरपुर                    हैंडलूम प्रोडक्ट
  • शाहगंज                       ऊनी कारपेट
  • प्रयाग                          मूंज से जुड़े उत्पाद

एक स्टेशन-एक उत्पाद देश भर में बड़े पैमाने पर लांच लोगा। इससे हुनरमंद लोगों को अपना सामान बेचकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर रेलवे देगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 15 स्टेशन चुने गए हैं।   -रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल