Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हमीरपुर को सीएम का बड़ा तोहफा, केन बेतवा लिंक परियोजना से किया जाएगा लिंक

हमीरपुर को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा तोहफा दिया है। जिले को केन बेतवा लिंक परियोजना से जोड़ा जाएगा। फिलहाल बुंदेलखंड के चार जिलों को इस परियोजना से जोड़ने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री ने सिंचाई व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को बताया कि उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश और भारत सरकार के बीच केन बेतवा लिंक परियोजना लेकर समझौता हुआ है।

By Nishant Yadav Edited By: Abhishek Pandey Updated: Tue, 13 Aug 2024 09:20 AM (IST)
Hero Image
ब्यूरो : केन बेतवा लिंक परियोजना से जोड़ा जाएगा हमीरपुर : मुख्यमंत्री

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच प्रस्तावित केन बेतवा लिंक परियोजना में हमीरपुर को भी जोड़ा जाएगा। अभी बुंदेलखंड के चार जिलाें को इस परियोजना से लाभांवित करने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को केन बेतवा लिंक परियोजना की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सिंचाई व जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को बताया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और भारत सरकार के बीच केन बेतवा लिंक परियोजना लेकर समझौता हुआ है। इस परियोजना से उत्तर प्रदेश की 2.51 लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसमें बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों को लाभ मिलेगा।

केन बेतवा के 221 किमी. लंबी लिंक चैनल में से यूपी में 21 किमी. लिंक चैनल का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए 271 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की आवश्यकता है। केन बेतवा लिंक परियोजना में नहर निर्माण खंड दो के अधिशासी अभियंता को नोडल बनाया गया है।

परियोजना को हमीरपुर को किया गया शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना से लाभांवित होने वाले जिलों में हमीरपुर को भी शामिल किया जाए। ऐसी व्यवस्था बने कि बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर जिलों के साथ-साथ हमीरपुर की कृषि योग्य भूमि को भी इस परियोजना का लाभ मिले।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बांधों और तराई की नदियोें की गाद को निकालने का काम तेजी से पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने आगरा में ताज के पास रबर डैम बनाने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही कहा कि अयोध्या में सरयू नदी में वेग और गाद ज्यादा है। सरयू के तेज बहाव और गाद से अयोध्या को कोई नुकसान न पहुंचे, इसके लिए आइआइटी की मदद से एक बांध बनाने की कार्ययोजना बनेगी।

इसे भी पढ़ें: UP Election 2024: जातीय समीकरण भांप गई सपा, उपचुनाव में सांसदों और विधायकों को सौंपी जिम्मेदारी

इसे भी पढ़ें: यूपी में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, किशोरी लाल को दी गई सीसामऊ सीट की कमान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर