Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CM Yogi: आज सीतापुर-बहराइच व अमेठी में सभाएं करेंगे सीएम योगी, ये रहा पूरा कार्यक्रम

CM Yogi News मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सीतापुर बहराइच और अमेठी में चुनावी जनसभा करेंगे। योगी दोपहर 12 बजे सीतापुर के सिधौली में गांधी इंटर कालेज में मोहनलालगंज लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के लिए वोट मांगेंगे। यहां से वह सीधे बहराइच जाएंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महोबा जाएंगे।

By Ashish Kumar Trivedi Edited By: Aysha Sheikh Updated: Sun, 12 May 2024 08:07 AM (IST)
Hero Image
CM Yogi: आज सीतापुर-बहराइच व अमेठी में सभाएं करेंगे सीएम योगी, ये रहा पूरा कार्यक्रम

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सीतापुर, बहराइच और अमेठी में चुनावी जनसभा करेंगे। योगी दोपहर 12 बजे सीतापुर के सिधौली में गांधी इंटर कालेज में मोहनलालगंज लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के लिए वोट मांगेंगे। यहां से वह सीधे बहराइच जाएंगे।

यहां दोपहर करीब डेढ़ बजे वह जूनियर हाईस्कूल प्रयागपुर के मैदान में जनसभा कर कैसरगंज सीट से पार्टी के प्रत्याशी करण भूषण सिंह के पक्ष में वोट मांगेंगे। फिर योगी यहां से अमेठी जाएंगे। वह गौरीगंज के जामों मोड पर दोपहर करीब तीन बजे पहुंचेंगे और पार्टी की प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के पक्ष में जनसभा करेंगे।

केशव प्रसाद मौर्य जाएंगे महोबा

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महोबा जाएंगे। वह दोपहर 12 बजे चरखारी स्थित पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दूसरे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक राजधानी स्थित ईको गार्डेन में शाम छह बजे युवा मोर्चा के सम्मलेन को संबोधित करेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) अयोध्या व अंबेडकर नगर में संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें