Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

City Bus Route in Lucknow: अलग- अलग मार्गों पर दौड़ेंगी सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें, यहां देखें बसों के नए रूट

लखनऊ में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के रूट फिलहाल अलग-अलग कर दिए गए हैं। इनमें दस में से नौ मार्गें पर सीएनजी और तीन रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सुनिश्चित करा दिया गया है। सहमति बनने के बाद इस आशय का निर्णय लिया गया है।

By Rafiya NazEdited By: Updated: Tue, 31 Aug 2021 01:34 PM (IST)
Hero Image
लखनऊ में अलग अलग रूट पर चलेंगी एसी और नगर बस।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के रूट फिलहाल अलग-अलग कर दिए गए हैं। इनमें दस में से नौ मार्गें पर सीएनजी और तीन रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन सुनिश्चित करा दिया गया है। यात्रियों की संख्या और जरूरतों को देखते हुए सहमति बनने के बाद इस आशय का निर्णय लिया गया है। चूंकि इलेक्ट्रिक बसों और साधारण बसों का किराया एक समान हो गया है ऐसे में दोनों कैटेगरी की बसों के रूटों में टकराव न होने पाए। इसे देखते हुए छोटी और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए कैटेगरी बना संचालन प्रारंभ करा दिया गया है। वहीं तीन नए रूटों पर इलेक्ट्रिक बसों को चलाया गया है।

सीएनजी सेवाओं के रूट

  • मार्ग नं. 105 -राजाजीपुरम, चारबाग, निशातगंज, पालीटेक्निक, अवध बस स्टेशन, दुबग्गा, बीबीडी।
  • मार्ग नंबर 301 -
  • दुबग्गा, चौक, मेडिकल कालेज, कैसरबाग, चारबाग।
  • चारबाग से इंजीनियरिंग कालेज।
  • इंजीनियरिंग कालेज, चारबाग, अवध हॉस्पिटल, स्कूटर इंडिया।
  • मार्ग संख्या-401- काशीराम योजना, पारा, अवध हॉस्पिटल, चारबाग, जीपीओ, गोल मार्केट, गुडंबा।
  • मार्ग संख्या-501 -दुबग्गा, चौक, मेडिकल कालेज, कैसरबाग चौराहा, परिवर्तन चौक, आईटी चौराहा, निशातगंज, पालीटेक्निक, कमता न्यू बस स्टेशन, विराज खंड।
  • मार्ग संख्या-502 -चारबाग, जीपीओ, सिंकदरबाग, बादशाहनगर, पालीटेक्निक, अवध बस स्टेशन।
  • मार्ग संख्या-601 -दुबग्गा, मेडिकल कालेज, कैसरबाग, चारबाग, अवध हॉस्पिटल।
  • मार्ग संख्या -701 -दुबग्गा, अवध हॉस्पिटल, तेलीबाग, पीजीआई, सभा खेड़ा।
  • मार्ग संख्या -801 -बालागंज, दुबग्गा, भिठौल, पालीटेक्निक, न्यू हाईकोर्ट, विराजखंड गोमतीनगर।
  • मार्ग संख्या -901-चारबाग, जेल रोड, पासी किला, बंगला बाजार पुल, तेलीबाग, नहरिया, उतरेटिया, औरंगाबाद, ओमेक्स सिटी, बिजनौर, मार्केट, सीआरपीएफ चौराहा, आजाद इंजीनियरिंग कालेज।

ई बसों के तीन रूट

  • घंटाघर, चौक, दुबग्गा, जेहटा होते हुए माल तक।
  • दुबग्गा से अवध हॉस्पिटल, तेलीबाग, मोहनलालगंज तक।
  • दुबग्गा से आईआईएम तिराहा, इंजीनियरिंग कालेल, टेढ़ी पुलिया, मुंशी पुलिया, पालीटेक्निक, न्यू हाइकोर्ट विराजखंड गोमतीनगर तक।
  • 40 इलेक्ट्रिक बसें
  • 140 सीएनजी बसें

180- कुल नगर बस बेड़ा

प्रबंध निदेशक नगर बस पल्लव बोस ने बताया कि इलेक्ट्रिक और सीएनजी बसों के रूट तय करने के बाद बसों का संचालन शुरू करा दिया गया है। इनमें नौ रूट सीएनजी सेवाओं के रहेंगे वहीं तीन पर इलेक्ट्रिक बसें चलाई गई हैं। इसके पीछे मंशा है कि नगर के अधिकतर प्रमुख मार्गों पर नगर बस सेवा उपलब्ध कराई जा सके।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें