Move to Jagran APP

UP Weather News: शीतलहर की चपेट में आएगी यूपी, आगरा में आज बादल छाने के आसार, कानपुर में छह डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान

UP Weather News In Hindi मौसम विज्ञानियों की मानें तो अगले सप्ताह से रातें और सर्द होती चली जाएंगी। 22 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान में भी गिरावट का दौर शुरू होगा। दिसंबर की शुरुआत से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर बना हुआ है। आगरा में ठिठुरन बढ़ी पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। सुबह और रात में छा रहा कोहरा। दिन में छाए रह सकते हैं बादल।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek SaxenaUpdated: Mon, 18 Dec 2023 07:55 AM (IST)
Hero Image
UP Weather: ठिठुरन बढ़ी, पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा। ठंड में जूझते लोग।
जागरण संवाददाताा, लखनऊ। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का धीरे-धीर असर पड़ना शुरू हो गया है। न्यूनतम तापमान दस सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई कमी नहीं आई है और यह करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम पारा गिरने के साथ ठंड बढ़ेगी। सुबह कोहरा छाया रहेगा।

अगले दो तीन दिन में रात का तापमान आठ से सात डिग्री तक पहुंचेगा। न्यूनतम तापमान गिरने से रात में सर्दी और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ मंडल में रात के तापमान में गिरावट अधिक रहेगी। 

सुबह कोहरा, रात में ठंडी हवाएं

आगरा। सर्द हवा चलने से रविवार को ठिठुरन बढ़ गई। सुबह कोहरा छाने के साथ दोपहर में धूप निकली, रात को ठंडी हवा चलने के साथ ही कोहरा छा गया। सुबह का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। सुबह पांच बजे घना कोहरा छाने से 100 मीटर की दूरी तक दृश्यता शून्य हो गई। आठ बजे के बाद धूप निकलने लगी और कोहरा छंट गया। सुबह का तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ेंः बात सेहत की, अब AI कम करेगा हार्ट अटैक से होने वाली मौत, 25 प्रतिशत युवाओं को उच्च रक्तचाप, आगरा में कार्डियोलाजी पर हुई चर्चा

वहीं, दोपहर में धूप तेज हो गई, तीन बजे तक तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह के तापमान में गिरावट आएगी, न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है। आज दिन में बादल छा सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Fire In Lucknow: फीनिक्स माल में जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, हर तरफ धुआं ही धुआं, जान बचाकर भागे पिक्चर देखने आए लोग

आठ साल बाद छह डिग्री से नीचे पहुंचा न्यूनतम तापमान

कानपुर। मौसम में तापमान नीचे गिरने का सिलसिला बना हुआ है। आठ साल बाद 16 दिसंबर को न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे 5.7 डिग्री पर पहुंच गया है। आसमान में हल्के बादलों के छाए रहने से दिन का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा है जो सामान्य से दशमलव छह डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार रात के लगातार घट रहे तापमान से शीतलहर शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार सोमवार को दिन में भी सर्दी बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री रहा है जो आठ साल में सबसे कम तापमान है। इससे पहले 2015 में 16 दिसंबर को 1.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा है। उन्होंने बताया कि रात और दिन का तापमान अगर लगातार कम होता है तो शीत लहर बढ़ने का खतरा सबसे ज्यादा है।

सर्दी में जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से 06-07 डिग्री तक गिर जाए तो जबदस्त शीत लहर होती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर शीतलहर चलने की सभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने भी मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम होने पर शीतलहर की आशंका जताई है।

iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/39H8RT-3PeY?si=dyDGPko_zc2K9FVd" title="YouTube video player" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture; web-share" allowfullscreen> 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।