Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Lok Sabha Election 2024: काशी में उलझी कांग्रेस! बाकी सीटों से हटा फोकस; बड़े नेताओं ने प्रचार के लिए डाला डेरा

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर लोस के चुनावी मैदान में हैं। काशी से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर भाजपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। 2009 में भाजपा को 30.52 2014 में 56.37 व 2019 में 63.62 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि कांग्रेस को 2009...

By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Riya Pandey Updated: Tue, 28 May 2024 08:03 PM (IST)
Hero Image
लोकसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव में काशी में उलझ गई कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में कांग्रेस काशी में उलझ गई है। रायबरेली के चुनाव के बाद अधिकतर कांग्रेस नेताओं ने काशी में प्रचार के लिए डेरा डाल दिया है। इसके चलते बाकी की सीटों से पार्टी का ध्यान हट गया है। सातवें चरण में कांग्रेस काशी सहित देवरिया, महराजगंज व बांसगांव से चुनाव लड़ रही है।

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस 17 सीटों पर लोकसभा के चुनावी मैदान में हैं। सहारनपुर, अमरोहा, मथुरा, गाजियाबाद व बुलंदशहर तथा फतेहपुर सीकरी, सीतापुर, कानपुर, रायबरेली, अमेठी, बाराबंकी, झांसी व इलाहाबाद की सीटों पर छह चरणों में मतदान हो चुका है। अब सातवें चरण में कांग्रेस बांसगांव, देवरिया, महाराजगंज व काशी की सीटों पर चुनावी मैदान में है।

काशी में बढ़ रहा भाजपा का वोट प्रतिशत

काशी से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर भाजपा का वोट प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। 2009 में भाजपा को 30.52, 2014 में 56.37 व 2019 में 63.62 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस को 2009 में 9.98, 2014 में 7.34 और 2019 में 14.38 प्रतिशत वोट मिले थे।

काशी में वोट प्रतिशत बढ़ाने की लड़ाई

काशी में कांग्रेस और भाजपा में वोट प्रतिशत बढ़ाने की लड़ाई है। इसके बाद भी कांग्रेस के तमाम नेताओं ने काशी में डेरा डाल रखा है। इससे बाकी की सीटों से कांग्रेस का ध्यान हट गया है।

बांसगांव से कांग्रेस के उम्मीदवार सदल प्रसाद की मांग पर अविनाश पांडेय ने प्रचार कार्यक्रम में हस्तक्षेप करके राहुल व अखिलेश का कार्यक्रम तय करवाया है, लेकिन देवरिया व महराजगंज में प्रचार के अंतिम दिनों में कांग्रेस के किसी बड़े नेता का कार्यक्रम तय नहीं किया गया है।

बांसगांव में सदल का मुकाबला तीन बार के भाजपा विजेता कमलेश से

बांसगांव में सदल प्रसाद का मुकाबला लगातार तीन बार से लोस चुनाव जीत रहे भाजपा के कमलेश पासवान से है। वहीं देवरिया से पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह का मुकाबला भाजपा के शशांक मणि त्रिपाठी से है। महराजगंज में कांग्रेस के वीरेन्द्र चौधरी का मुकाबला छह बार लोस चुनाव जीत चुके भाजपा के उम्मीदवार पंकज चौधरी से है।

यह भी पढ़ें- UP Heat Wave Alert: आग की भट्ठी बनी यूपी, अगले 48 घंटों में भीषण लू का अलर्ट; प्रचंड गर्मी से अब तक सात लोगों की मौत

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर