Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Elections 2024: लोकसभा चुनाव के ल‍िए यूपी की 80 सीटों पर कांग्रेस ने दूसरे राज्यों से शुरू की घेराबंदी

Lok Sabha Elections 2024 लोकसभा चुनाव 2024 के ल‍िए कांग्रेस ने मैदान में उतर कर तैयारी करना शुरु कर दी है। यूपी की 80 सीटों पर कब्‍जा जमाने के ल‍िए कांग्रेस ने दिल्ली मुंबई कोलकाता व पंजाब में अभ‍ियान चलाकर यूपी की घेराबंदी करने का फैसला ल‍िया है। इसके जर‍िए कांग्रेस अन्य प्रदेशों में रहने वालों के सम्मेलन करवा कर संपर्क बढ़ाएगी।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Wed, 22 Nov 2023 08:16 AM (IST)
Hero Image
Elections 2024: लोकसभा चुनाव के ल‍िए कांग्रेस ने शुरु की यूपी की घेराबंदी

मनोज त्रिपाठी, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तमाम कोशिशों के बाद भी जनाधार बढ़ा पाने में असफल होने के बाद कांग्रेस ने दूसरे राज्यों से उप्र की घेराबंदी करने की कवायद शुरू कर दी है। इस संदर्भ में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व पंजाब में रहने वाले उप्र के नागरिकों के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए सम्मेलनों के आयोजन किया जा रहा है।

अभियान की शुरूआत मुंबई से की जा चुकी है। इसके बाद दिल्ली की आजादपुर मंडी से 9 दिसंबर को सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश में कई वर्षों से अपना जनाधार बढ़ाने में असफल रहने वाली कांग्रेस ने इस बार लोकसभा चुनाव से पहले अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

अजय राय खुद भी जनसंपर्क को लेकर गंभीर हैं। दलित संवाद तथा चाय पर चर्चा जैसे कार्यक्रमों के जरिए लोगों से संवाद कायम करके कांग्रेस को अंदाजा लग गया है कि लोकसभा चुनाव को लेकर फिलहाल दाल गल नहीं रही है। नतीजतन दिल्ली, मुंबई व कोलकाता तथा पंजाब में लाखों की संख्या में रह रहे उप्र के नागरिकों से संवाद कायम करके इन्हें अपने साथ जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है।

इस संदर्भ में फ्रैंडस आफ यूपी कांग्रेस के नाम से एक ग्रुप का गठित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष गोरे गावं में इसी सिलसिले में मंगलवार को आयोजित सम्मेलन में शिरकत करने के लिए मुंबई पहुंचे हुए हैं। इसके बाद 9 दिसंबर को दिल्ली की आजादपुर मंडी में कार्यक्रम रखा गया है। दिसंबर में ही दिल्ली के शाहीनबाग सहित अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाया जाएगा। अजय राय ने बताया कि वह इसी सिलसिले में मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: 22 जनवरी को अयोध्या में मनेगी दूसरी दिवाली, MP के 25 लाख से अधिक परिवारों को पीले चावल से मिलेगा निमंत्रण

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: गाजा में 13000 से अधिक की मौत, पीड़ितों की मदद के लिए डॉक्टरों की टीम भेजेगा ईरान

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें