Move to Jagran APP

प्रियंका गांधी पर मंत्री द‍िनेश प्रताप स‍िंह की टिप्पणी से भड़के कांग्रेसी, आवास के बाहर लिखा 'बेईमान'

दिनेश प्रताप सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर तंज कसते हुए पोस्ट किया था अंतत लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई जहां लड़ना नहीं पड़े। बूढ़ी जो हो गई। इसके बाद कांग्रेसी नेता मंत्री पर हमलावर हुए। कांग्रेसी कार्यकर्ता लखनऊ में दिनेश सिंह के सरकारी आवास पहुंच गए और गेट पर बेईमान लिखकर नारेबाजी की। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

By Rajeev Bajpai Edited By: Vinay Saxena Updated: Thu, 17 Oct 2024 10:09 AM (IST)
Hero Image
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आवास के बाहर लगी नेम प्लेट पर कालिख पोतीl- सोशल मीडिया

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के केरल की वायनाड सीट से त्यागपत्र के बाद कांग्रेसी नेता प्रियंका वाड्रा को वहां से लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाने की घोषणा के बाद उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की एक्स पर की गई टिप्पणी से राजनीतिक घमासान मचा है।

दिनेश प्रताप सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर तंज कसते हुए पोस्ट किया था, ''अंतत: लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई, जहां लड़ना नहीं पड़े। बूढ़ी जो हो गई।'' इसके बाद कांग्रेसी नेता मंत्री पर हमलावर हुए। पहले तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मोर्चा खोलते हुए दिनेश सिंह के बयान की निंदा की। इसके बाद से लगातार कांग्रेसी नेता दिनेश प्रताप सिंह के बयान को अमर्यादित और महिला विरोधी बताते हुए भाजपा को घेरने में लगे हैं।

गेट पर ल‍िख द‍िया बेईमान

बुधवार को तो कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता उनके इस बयान पर कदर नाराज हुए कि लखनऊ में दिनेश सिंह के सरकारी आवास पहुंच गए और गेट पर बेईमान लिखकर नारेबाजी की।  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन किया।

गत लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड से एक साथ चुनाव लड़े थे। दोनो ही जगहों से जीत के बाद राहुल ने वायनाड से त्यागपत्र दिया था। उनकी खाली हुई सीट पर कांग्रेस ने उपचुनाव में प्रियंका को प्रत्याशी बनाया है।

बीजेपी नेता पर घर में घुसकर हमला, लूट व हवाई फायरिंग

संवाद सूत्र, सरोजनीनगर। कानपुर रोड स्थित गुडौरा निवासी एवं बीजेपी नेता मनीष यादव के घर में घुसकर गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां के साथ भी धक्का-मुक्की की। इसके बाद लूटपाट कर हवाई फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर बिजनौर अरविंद राणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

पीड़ित मनीष ने बताया कि बुधवार दोपहर गांव के अंकुल यादव, श्यामू यादव, राहुल समेत अन्य चार लोग साथियों के साथ घर के गेट पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। उनकी मां ने विरोध किया तो धक्का मुक्की कर घर में घुस गए। उन लोगों ने लोहे की राड व धारदार हथियार से दरवाजे पर मारकर बुलाया। इसके बाद जान से मारने की नीयत से गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान जेब में रखे दस हजार रुपये और गले से सोने की जंजीर लूट ली। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो हवाई फायरिंग कर फरार हो गए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।