Move to Jagran APP

UP News: पुलिस ने Anurag Thakur का छीन लिया पुतला, फूंकने जा रहे थे कांग्रेसी; संसद में राहुल पर टिप्पणी से नाराजगी

संसद में राहुल गांधी पर अनुराग ठाकुर की टिप्पणी के बाद कांग्रेसी नाराज हैं। यूपी के अलग-अलग इलाकों से अनुराग ठाकुर का पुतला फूंकने की खबरें सामने आ रही हैं। सीतापुर में कांग्रेस कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर का पुतला लेकर लालबाग चौराहे पर पहुंचे तो इसी बीच पुलिस बल के साथ पहुंचे नगर कोतवाल अनूप शुक्ल ने पुतला छीन लिया ।

By Durgesh Shukla Edited By: Aysha Sheikh Updated: Wed, 31 Jul 2024 05:48 PM (IST)
Hero Image
कांग्रेस भवन के पास कांग्रेसियों को रोकते पुलिसकर्मी। जागरण

जागरण संवाददाता, सीतापुर। लालबाग चौराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लालबाग चौराहे पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस बल के साथ पहुंचे नगर कोतवाल अनूप शुक्ल ने पुतला छीन लिया। इसको लेकर उनकी कांग्रेसियों से झड़प भी हुई।

जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से देश में धार्मिक उन्माद पैदा करने की कोशिश कर रही है। जिस तरह अनुराग ठाकुर समेत पूरी भाजपा जातिगत जनगणना के नाम से बौखलाई है उससे यह स्पष्ट है कि यह सरकार सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। इस मौके पर ममता वर्मा, शिशिर वाजपेयी, राजकिशोर सिंह, विभू अवस्थी, आमोद मिश्र, अनिल शुक्ल आदि मौजूद रहे।

सीतापुर: लालबाग चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता : जागरण

राहुल पर टिप्पणी से नाराज कांग्रेसियाें ने फूंका अनुराग का पुतला

इसी तरह का एक मामला बहराइच से भी सामने आया है। संसद में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के विरोध में बुधवार को कांग्रेसियों ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद का पुतला फूंका।

कांग्रेसियों ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। कांग्रेसियों ने बुधवार को जिलाध्यक्ष जयप्रकाश मिश्र और शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यालय के सामने मार्च निकाला।

भाजपा सांसद के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। अनुराग ठाकुर का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों में शेख जकरिया शेखू, गोपीनाथ, हीरालाल राव, मुस्तकीम सलमानी, अनिल सिंह, फजल खान, धर्मेंद्र चौधरी, राघवेंद्र द्विवेदी, पुल्लू बशीर, अंसारी हमजा, शाहिद, अजीज कादरी, खालिद हिसामी, इकबाल सलमानी मौजूद रहे।

अनुराग ठाकुर के किस बयान पर हुआ बवाल?

मंगलवार को लोकसभा में अनुराग ठाकुर और राहुल गांधी के बीच जोरदार बहस हुई। सदन में जाति जनगणना पर चल रही बहस निजी टिप्पणियों तक पहुंच गई। इस बीच अनुराग ठाकुर ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जिनकी जाति का कुछ पता नहीं, वह भी जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं। इसके बाद सदन में विपक्ष ने खूब हंगामा किया।

ये भी पढ़ें - 

Bihar Politics: अनुराग ठाकुर ने जाति पूछकर क्या गुनाह किया? सदन में तीखी बहस के बाद आई गिरिराज की प्रतिक्रिया

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।