Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Delhi New Lieutenant Governor: यूपी के ललितपुर में पढ़े हैं दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना

Delhi New Lieutenant Governor दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का संबंध उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की तहसील तालबेहट से है। यहां के मर्दन सिंह इंटर कालेज में 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। आगे की पढ़ाई उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से की।

By Umesh TiwariEdited By: Updated: Tue, 24 May 2022 07:45 AM (IST)
Hero Image
यूपी के ललितपुर में पढ़े हैं दिल्ली के नए उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना।

लखनऊ, जेएनएन। विनय कुमार सक्सेना दिल्ली के नए उपराज्यपाल (एलजी) नियुक्त किए गए हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने सोमवार शाम उनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। वह दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल होंगे। विनय कुमार सक्सेना का संबंध उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की तहसील तालबेहट से है।

विनय कुमार सक्सेना ललितपुर जिले की तहसील तालबेहट के मर्दन सिंह इंटर कालेज में 12वीं तक की शिक्षा ग्रहण की है। आगे की पढ़ाई उन्होंने कानपुर विश्वविद्यालय से की। उनकी माता तालबेहट के राजकीय बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात रहीं।

ललितपुर जिले की तहसील तालबेहट से निकलने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में इतने बड़े पद पर पहुंचने पर नगर के साथ-साथ जनपदवासियों ने खुशी जाहिर की है। करीब दो वर्ष पूर्व विनय कुमार सक्सेना का मर्दन सिंह इंटर कालेज आगमन हुआ था, जहां कालेज प्रबंध समिति ने उन्हें सम्मानित किया था।

23 मार्च, 1958 को जन्मे विनय कुमार सक्सेना पेशेवर पायलट रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत जेके समूह के साथ राजस्थान में एक सहायक अधिकारी के तौर पर की थी। इसके व्हाइट सीमेंट संयंत्र के साथ विभिन्न क्षमताओं में 11 साल काम करने के बाद 1995 में उन्हें गुजरात में प्रस्तावित बंदरगाह परियोजना की देखभाल के लिए महाप्रबंधक के रूप में पदोन्नत किया गया था।

इसके बाद वह सीईओ बने और बाद में उन्हें धोलर पोर्ट प्रोजेक्ट के निदेशक के रूप में पदोन्नत किया गया। 2016 से 2020 तक सक्सेना को हर साल प्रधानमंत्री द्वारा 'लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार' के मूल्यांकन के लिए 'अधिकार प्राप्त समिति' के सदस्यों में से एक के रूप में नामित किया गया था। उनको स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए राष्ट्रीय समिति के सदस्यों में शामिल किया गया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें