Move to Jagran APP

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल, कहा-परिवार-जाति-क्षेत्र नहीं, राष्ट्रवाद ही भाजपा का मूलमंत्र

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा क‍ि भारत ने अमेरिका सहित अन्य देशों को कोविड टीका की वैक्सीन भी उपलब्ध कराने का काम किया। हालांकि आजम खां के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उन्होंने कोई उत्तर नहीं दिया।

By Anurag GuptaEdited By: Updated: Tue, 26 Apr 2022 07:21 PM (IST)
Hero Image
बाराबंकी में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक।
बाराबंकी, संवादसूत्र। भाजपा का परिवारवाद, वंशवाद, जातिवाद व क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं है। यह ऐसी पार्टी है जोकि राष्ट्रवाद को मूलमंत्र मानकर कार्य करती है। यह बातें उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सूरजा गेस्ट हाउस में कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन चतुर्थ सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण देकर राष्ट्रभक्त कार्यकर्ताओं की लंबी शृंखला तैयार की जा रही है। ताकि आने वाले समय में परिवार, वंश, जाति व क्षेत्रवाद की राजनीति करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए सके।

उन्होंने आयुष्मान भारत, पीएम आवास, जल जीवन मिशन, उज्जवला गैस योजना, सौभाग्य बिजली कनेक्शन, जन धन बैंक खाता, पीएम सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं के बारे में आंकड़े सहित जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप अकेला न समझें। हर समय साथ खड़ा दिखाई दूंगा। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने ‘संगठन संरचना में हमारी भूमिका’ विषय पर बोलते हुए कहा कि भाजपा बूथ से भी नीचे पन्ना प्रमुखों तक जा पहुंची है। कहा़ भाजपा समाज की सेवा के लिए बना एक राजनैतिक संगठन है। प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने ‘मीडिया के व्यवहार एवं उपयोग विषय’ पर अपनी बात रखी।

उपमुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेता रेहड़ी पटरी प्रांत संयोजक अजीत प्रताप सिंह के जन्मदिन पर उनके साथ केक भी काटा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, विधायक दिनेश रावत, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, बैजनाथ रावत, पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, अवधेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, रचना श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, आदित्य प्रताप सिंह, रोहित सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। इससे पहले डिप्टी सीएम का कई स्थानों पर स्वागत भी किया गया।

अस्पतालों में अव्यवस्थाएं स्वीकार नहीं : पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का दावा किया। कहा कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जाएंगी। दवाई व जांच के साथ ही मरीजों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता व जर्जर भवनों के मरम्मत का कार्य भी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी महिला चिकित्सालयों के अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वह प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को 48 घंटे तक अस्पताल में रोके। सभी तरह के जरूरी टीके लगवाएं।

कोविड से इलाज के पुख्ता इंतजाम : उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड का खतरा लखनऊ व दिल्ली में है। इससे बचाव के पुख्ता इंतजाम हैं। हर स्थिति से निपटने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को परेशान नहीं होने दिया। 

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।