Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी में डिजिटल क्रॉप सर्वे का 80 फीसदी काम पूरा, जानिए कौन-कौन से जिले हैं टॉप पर

उत्तर प्रदेश में खरीफ फसलों के सटीक आंकलन के लिए शुरू किए गए डिजिटल क्रॉप सर्वे का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। राज्य के 84 हजार से अधिक राजस्व गांवों में से 47 हजार से अधिक गांवों में सर्वे का कार्य किया जा चुका है। इस दौरान साढ़े चार करोड़ से अधिक प्लाट्स (गाटा संख्या) में लगाई गई फसल का सर्वे किया गया।

By Anand Mishra Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 04 Oct 2024 08:19 PM (IST)
Hero Image
80 प्रतिशत खरीफ फसल का डिजिटल क्राप सर्वे पूरा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में खरीफ फसलाें के सटीक आकलन के लिए शुरू किए गए डिजिटल क्राप सर्वे का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। राज्य के 84 हजार से अधिक राजस्व गांवों में से 47 हजार से अधिक गांवों में सर्वे का कार्य किया जा चुका है।

इस दौरान साढ़े चार करोड़ से अधिक प्लाट्स (गाटा संख्या) में लगाई गई फसल का सर्वे किया गया, यह कुल गाटा (5,81,23,573) का 80 प्रतिशत है। सर्वे में प्रदेश के शीर्ष दस जिलों में जौनपुर अव्वल रहा है, जबकि दूसरा स्थान गाजियाबाद का है।

जौनपुर को 17,33,553 गाटा के सर्वे का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 15,69,912 प्लाट्स का सर्वे पूरा कर लिया गया है। वहीं, गाजियाबाद में 1,45,688 प्लाट्स के सापेक्ष 1,33,735 गाटा का सर्वे पूरा हो गया है। अमरोहा तीसरे स्थान पर है। जहां 4,84,061 गाटा के लक्ष्य की तुलना में 4,01,698 का सर्वे पूरा हो गया है। बस्ती चौथे स्थान पर है, आजमगढ़ पांचवे, हमीरपुर छठे, मैनपुरी सातवें, महोबा आठवें, गाजीपुर नौवें और शामली दसवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें - 

PM Kisan Samman Nidhi: कल यूपी के 2.25 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 4985 करोड़ रुपये, पर एक शर्त भी है...

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें