Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज, सीएम योगी के दिल्ली दौरे के बाद बढ़ी संभावना; राजभर ने किया बड़ा दावा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि यह मुलाकात प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के संदर्भ में हुई है। इस मुलाकात के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज हो गई है।

By Rajeev DixitEdited By: Shivam YadavUpdated: Wed, 01 Nov 2023 10:42 PM (IST)
Hero Image
शाह और नड्डा से मिले योगी, मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। माना जा रहा है कि यह मुलाकात प्रदेश में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार के संदर्भ में हुई है। इस मुलाकात के बाद प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा फिर तेज हो गई है।

राजभर और दारा सिंह बन सकते हैं मंत्री!

दोबारा एनडीए का हिस्सा बने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को मंत्रिमंडल में स्थान मिलना तय माना जा रहा है। सपा से नाता तोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाए जाने के आसार हैं। 

भाजपा से दोनों के तार जुड़ने के बाद से ही उनके मंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन घोसी उपचुनाव में भाजपा की हार से यह मामला बैकफुट पर चला गया था।

भाजपा देना चाहती है संदेश

इधर, विपक्षी दलों की ओर से जातिवार जनगणना को लेकर भाजपा को घेरने की रणनीति के दृष्टिगत भाजपा भी यह संदेश देना चाहती है कि पिछड़ों को आगे बढ़ाने में उसका कोई सानी नहीं है। 

पूर्वांचल के जिलों में खासा प्रभाव

सुभासपा अध्यक्ष का ताल्लुक राजभर जाति और दारा सिंह चौहान का लोनिया चौहान बिरादरी से है। दोनों जातियों का पूर्वांचल के कई जिलों में खासा प्रभाव है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार शीघ्र होगा भले ही उसका दायरा सीमित होगा।

राजभर बोले- खुद ही बताएंगे तारीख

उधर, ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को लखनऊ में बयान देकर फिर इस मुद्दे को हवा दी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जल्द ही दिल्ली में यूपी के पदाधिकारियों की बैठक होने जा रही है, जिसमें भाजपा के बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह सात नवंबर को खुद के मंत्री बनाए जाने की तारीख बता देंगे।

यह भी पढ़ें: यूपी में कितनी सीटों पर है सपा की चुनाव लड़ने की तैयारी? प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अखिलेश ने खोले पत्ते

यह भी पढ़ें: Tejas Movie Screening: 'तेजस' देखकर CM योगी के भावुक होने पर अखि‍लेश ने कसा तंज, कही ये बातें 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर