Move to Jagran APP

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में रार! सीट बंटवारे में बात नहीं बन पाने से अखिलेश के नेता नाराज

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर तनाव है। सपा ने कांग्रेस से तीन सीटों की मांग की है। इस पर सपा के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने कांग्रेस को खामियाजा चुनाव में भुगतने की चेतावनी दी। इस सपा अध्यक्ष ने अखिलेश यादव ने भाटी को ऐसी बयानबाजी से बचने के निर्देश दिए हैं।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Wed, 11 Sep 2024 02:18 AM (IST)
Hero Image
अखिलेश यादव ने बयानबाजी से बचने के निर्देश दिए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीन सीटाें को लेकर कांग्रेस गठबंधन से अब तक बात नहीं बन पाने से नाराज सपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ने कड़े तेवर दिखा दिए। 

मंगलवार को उनका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने मंगलवार शाम तक तीन सीटों पर कांग्रेस की ओर से हरी झंडी न मिलने पर इसका खामियाजा चुनाव में भुगतने की चेतावनी दे दी। वीडियो का संज्ञान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिया और इस तरह की बयानबाजी से बचने के निर्देश दिए।

सपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व एमएलसी संजय लाठर और राव विजेंदर की कमेटी ने चुनाव लड़ने के लिए पलवल जिले की हथीन, चरखी दादरी की दादरी और गुड़गांव की सोहना विधानसभा सीटों के नाम सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को सौंपे थे। 

सपा आलाकमान की ओर से इन तीनों सीटों पर चुनाव लड़ने की अपनी इच्छा जताते हुए सूची कांग्रेस को भेजी जा चुकी है। अब सपा अध्यक्ष कांग्रेस की ओर जारी होने वाली सूची की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

कांग्रेस ने अब तक हरियाणा में दो सूची जारी की है। इसमें वह तीनों विधानसभा सीटें शामिल नहीं हैं, जिनको सपा कांग्रेस से मांग रही है। 

इस बीच मंगलवार को सपा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने तीनों सीटों पर निर्णय न लेने पर कांग्रेस को खामियाजा भुगतने की चेतावनी दी थी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस बयान के बाद हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष से नाराजगी जताई है।

यह भी पढ़ें: चोर समझकर दौड़ाया तो ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, 8 घंटे तक बैठा रहा… खड़े होते ही नीचे गिरने से मौत

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें