Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dry Day In UP: हरियाणा में वोटिंग और काउंटिंग के दिन यूपी के इन जिलों में रहेगा ड्राई-डे, पढ़ें पूरी डिटेल

Dry Day In UP हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर मतदान और मतगणना के दिन हरियाणा की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में शराबबंदी रहेगी। इस संबंध में विशेष सचिव आबकारी दिव्य प्रकाश गिरी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भेज दिए हैं। हरियाणा राज्य में 01 अक्टूबर को मतदान तथा 04 अक्टूबर को मतगणना होगी। जिसका असर पड़ोसी राज्यों में भी देखने को मिलेगा।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 12 Sep 2024 04:07 PM (IST)
Hero Image
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा राज्य में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतदान एवं मतगणना दिवस पर हरियाणा की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश राज्य के सीमावर्ती जिलों में मद्य निषेध (ड्राई-डे) रहेगा। इस संबध में विशेष सचिव, आबकारी दिव्य प्रकाश गिरी ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश भेज दिये है।

हरियाणा राज्य में 01 अक्टूबर को मतदान तथा 04 अक्टूबर को मतगणना होगी। जिसका असर पड़ोसी राज्यों में भी देखने को मिलेगा। शांति व्यवस्था बनाये रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण मतदान कराने जाने के उद्देश्य से मतदान समाप्ति के निर्धारित समय से 48 घंटे पूर्व तथा मतगणना दिवस को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, बागपत, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, सहारनपुर तथा शामली जनपदों के सीमावर्ती 03 किलोमीटर क्षेत्र में आबकारी दुकानें बंद रहेंगी।

हरियाणा की 90 सीटों पर होना है चुनाव

बता दें हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान होना है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की ओर से जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, एक अक्टूबर को मतदान होना है। जबकि चार अक्टूबर मतगणना की जाएगी। वहीं नामांकन की आखिरी तिथि 12 सितंबर है। 

राज्य में सीधा मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में है। हरियाणा में 2014 से लेकर अब तक लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। वहीं 2004 से लेकर 2014 तक कांग्रेस पार्टी ने शासन किया है।

इसे भी पढ़ें: करोड़ों की मालकिन हैं विनेश फोगाट, इन गाड़ियों का है गजब कलेक्शन, जानिए रेसलर के पास कितनी है संपत्ति

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने पिछला चुनाव लड़ने वाले 25 प्रत्याशियों को नहीं दिया टिकट, कुमारी सेलजा नहीं लड़ेंगी चुनाव? 9 सीटों पर फंसा पेच

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर