Election Results 2024: यूपी की इन 6 सीटों पर जीती कांग्रेस, राहुल गांधी के अलावा इन चेहरों ने मारी बाजी, देखें लिस्ट
पूरे देश के साथ उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर मतगणना प्रक्रिया जारी है जिसके रुझानों में काफी अंतर देखने को मिला है। पिछले चुनाव की अपेक्षा कांग्रेस के प्रदर्शन में रहस्यमयी और पार्टी के लिए लाभदायक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। रुझानों को मद्देनजर रखा जाए तो उत्तर प्रदेश में एनडीए आईएनडीआईए से एक कदम पीछे चल रहा है। पढ़ें लेटेस्ट रिपोर्ट-
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। पूरे देश के साथ उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर मतगणना प्रक्रिया जारी है, जिसके रुझानों में काफी अंतर देखने को मिला है। पिछले चुनाव की अपेक्षा कांग्रेस के प्रदर्शन में रहस्यमयी और पार्टी के लिए लाभदायक परिवर्तन देखने को मिला। मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस 6 सीटें जीतीं, जिनमें सहारनपुर, सीतापुर, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी और इलाहाबाद हैं।
देखें कांग्रेस की सीट और प्रत्याशियों के जीत का अंतर
क्रम संख्या | लोकसभा क्षेत्र | विजेता प्रत्याशी का नाम | कुल प्राप्त वोट | जीत का अंतर |
1 | सहारनपुर | इमरान मसूद | 547967 | 64542 |
2 | सीतापुर | राकेश राठौर | 531138 | 89641 |
3 | रायबरेली | राहुल गांधी | 687649 | 390030 |
4 | अमेठी | किशोरी लाल शर्मा | 539228 | 167196 |
5 | इलाहाबाद | उज्ज्वल रमण सिंह | 462145 | 58795 |
6 | बाराबंकी | तनुज पुनिया | 719927 | 215704 |
सपा के साथ है कांग्रेस का गठबंधन
समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर यूपी में कांग्रेस को काफी हद तक सफलता मिलती दिख रही है। जहां, पिछले चुनाव में कांग्रेस मात्र एक सीट (रायबरेली) पर जीत हासिल कर सकी थी, वहीं 2024 के चुनाव में कांग्रेस की सीटों की संख्या 6 तक पहुंच सकती है। बता दें कि कांग्रेस ने यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ा है।