Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

भारत-चीन सीमा पर खाई में गिरी इंजीनियर सुबहान अली की कार, सेना का सर्च अभियान जारी-घर में मचा कोहराम

लद्दाख में तैनात इंजीनियर सुबहान अली की गाड़ी भारत-चीन सीमा पर खाई में गिरने की सूचना से उनके घर बलरामपुर में मचा कोहराम।

By Anurag GuptaEdited By: Updated: Tue, 23 Jun 2020 05:12 PM (IST)
Hero Image
भारत-चीन सीमा पर खाई में गिरी इंजीनियर सुबहान अली की कार, सेना का सर्च अभियान जारी-घर में मचा कोहराम

बलरामपुर, जेएनएन। रक्षा मंत्रालय के अधीन लद्दाख में तैनात इंजीनियर सुबहान अली की कार  ड्यूटी से वापसी के दौरान खाई में गिर गई। जिसके बाद से उनकी कोई सूचना नहीं है। सुबहान अली के खाई में गिरकर लापता होने की सूचना से परिवारजनों में मातम छा गया। वह मूलरूप से महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के कौवापुर बाजार के निवासी है। 

मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे सेना के कमांडेंट का फोन बड़े भाई शाबान अली के पास आया था। जिसमें उनसे कहा गया कि आपका भाई भारत-चीन सीमा पर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण कर मीना मार्ग से वापस कैंप लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी गाड़ी पांच हजार फिट खाई में गिर गई। जिसकी खोजबीन जारी है। खोजबीन में सेना के हेलीकॉप्टर लगे हुए हैं। वहीं नदी से क्षतिग्रस्त कार बरामद हुई है, लेकिन सुबहान अली का पता नहीं चल पाया है। सेना सर्च अभियान चला रही है।

नवंबर में होनी थी शादी 

 इस सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया। घर के लोग दुआ कर रहे हैं कि उसका बेटा सलामत बच जाए। घर में रिश्तेदार पहुंच गए हैं। उसका पिता रमजान अली, बड़ा भाई शाबान, मां मेहरून्निशा, बहन शमा, सीमा व सोनी का रो रोकर हाल बेहाल है। बताया जाता है कि सुबहान का फोन रात ढाई बजे से ही ऑफ है। उनकी शादी पांच अप्रैल को तय थी, लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी नवंबर तक स्थगित कर दी गई थी। गांव व आसपास के लोग उसके यहां पहुंच रहे हैं। सभी अनहोनी की आशंका को लेकर संशकित है। उधर प्रशासन ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। सोशल मीडिया पर जिले के लोग सुभान अली की दुर्घटना की सूचना वायरल कर रहे हैं। हालांकि अभी तक सेना की तरफ से खोजबीन जारी रखने की सूचना दी गई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें