Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: लखनऊ में इंजीनियरिंग की छात्रा से छेड़छाड़, चेहरे पर पिस्टल तानकर अपहरण की कोशिश, बोले- जान से मार दूंगा

Lucknow Crime News आइआइटी बीएचयू की छात्रा से छेड़खानी और दुष्‍कर्म की घटना के बाद अब लखनऊ में इंजीनियरिंग की छात्रा से छेड़छाड़ की। इतना ही नहीं अपहरण का भी प्रयास क‍िया। छात्रा के चेहरे पर प‍िस्‍टल तानकर बोले चुपचाप बाइक पर बैठ जाओ नहीं तो जान से मार दूंगा। बता दें छात्रा की श‍िकायत के बाद पुल‍िस ने आरोप‍ित को धर दबोचा है।

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj MishraUpdated: Thu, 16 Nov 2023 10:57 AM (IST)
Hero Image
UP News: लखनऊ में इंजीनियरिंग की छात्रा से छेड़छाड़

संवाद सूत्र, लखनऊ। प्रदेश की राजधानी में आए दिन महिलाओं के साथ अपराध हो रहे हैं, बावजूद इसके पुलिस इन अपराधियों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। पीजीआइ थाना क्षेत्र में दीपावली की सुबह घर के बाहर एक इंजीनियरिंग की छात्रा का पीछा कर रास्ता रोक छेड़छाड़ किया।

विरोध पर आरोपित ने छात्रा पर पिस्टल तान अपहरण कर अपनी बाइक पर बैठने का दबाव बनाने लगा। आरोपित ने छात्रा से कहा कि चुपचाप बाइक पर बैठ जाओ वरना जान से मार दूंगा। छात्रा के शोर मचाने से आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपित अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

कुछ महीने से परेशान कर रहा था

पीजीआइ प्रभारी बृजेश चंद तिवारी ने बताया कि अमित निजी नौकरी करता है। छात्रा के घर वाले एरिया में ही किराये पर रहता है। वह कुछ महीने से छात्रा को परेशान कर रहा था। दीपावली की सुबह 11 बजे निजी काम के लिए निकली छात्रा का रास्ता ने रोक छेड़छाड़ कर पिस्टल तानकर अपहरण करने की कोशिश की।

आरोपित को भेजा जेल, पिस्टल की तलाश जारी

छात्रा की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को थोड़ी दूरी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पुलिस को वारदात में उपयोग पिस्टल की तलाश है। अभी तक पिस्टल का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है।

वारदात के बाद सहमे परिवारीजन

पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उनका परिवार कुछ समय पहले ही एरिया में शिफ्ट हुआ है। ऐसे में आरोपित की इस हरकत से उसके परिवारीजन भी सहमे है। हालांकि अब आरोपित की गिरफ्तारी के बाद उसने और परिवारीजनों ने चैन की सांस ली है।

तीन वर्षों से महिला को कर रहा परेशान, विरोध पर भाई को पीटा

हजरतगंज के प्राग नारायण रोड पर छोटी दीपावली वाली रात एक महिला से छेड़खानी करने का विरोध करने पर उसके भाई को आरोपितों को पीट दिया। उसके हाथ में फ्रैक्चर है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित असलम तीन साल से उसे परेशान कर रहा है। वह एक दुकान पर काम कर अपने बच्चे का पालन कर रही है। छोटी दीपावली वाली रात 9.30 बजे प्राग नारायण रोड पर असलम ने उसका हाथ पकड़ कर खींचने की कोशिश की। उसके साथ मौजूद उसके भाई ने विरोध किया तो आरोपित ने अपने पांच साथियों को बुलाकर उसकी पिटाई कर दी।

धर्म परिवर्तन के दबाव बना रहा आरोपित

पीड़िता का भाई पीड़िता के भाई ने बताया कि तीन साल पहले उसकी बहन एक दुकान पर काम करती थी। उसी दुकान में असलम भी काम करता था। कर्मचारी के तौर पर दोनों की बातचीत होने पर असलम उसकी बहन को परेशान करने लगा। विवाद बढ़ने पर असलम की पत्नी और परिवारीजन के साथ समझौता हुआ था। कुछ समय तक आरोपित शांत रहने के बाद दोबारा से उसकी बहन को परेशान करने लगा था। आरोप है कि आरोपित उनकी बहन पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा है। एक महीने से आरोपित ने उनकी बहन से तंग करना शुरू कर दिया था। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक पाण्डेय के मुताबिक आरोपित असलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

पुलिस सुरक्षा के दावों पर सवाल

शहर में दीपावली पर पुलिस अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था का दावा करती है। लेकिन बदमाशों ने पुलिस के दावों की पोल खोल दी। दीपावली की सुबह पीजीआइ थाना एरिया में छात्रा से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश और पिस्टल तानकर धमकी दी गई। इसके बाद देर रात 2 बजे मानस नगर में घर के बाहर पीएससी के इंस्पेक्टर की पांच गोली मारकर बदमाश ने हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: IND vs NZ Semi Final: मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के PM मोदी भी हुए फैन, तारीफ में कही ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें: UP News: यूपी में नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थी स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे, महानिदेशालय का सभी जिलों को निर्देश

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर