Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

'रामचरित मानस वाले बाहर-माफिया चरित्र वाले अंदर', सदाकत संग अखिलेश की VIRAL फोटो पर पूर्व सपा नेता का तंज

रामचरित मानस विवाद में स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ मोर्चा खोलकर पार्टी से बाहर हुईं रिचा सिंह ने भी वायरल फोटो को लेकर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा है। रिचा सिंह ने इस तस्वीर को रिट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी को आत्ममंथन की जरूरत है।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh SrivastavaUpdated: Tue, 28 Feb 2023 01:28 PM (IST)
Hero Image
बीजेपी द्वारा अखिलेश संग सदाकत की तस्वीर पर समाजवाजी पार्टी के पूर्व नेता भी सवाल उठाने लगे हैं।

जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: उमेश पाल हत्याकांड में अब खुलासों का दौर चल रहा है, कथित मास्टरमाइंड सदाकत की तस्वीर को लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। बीजेपी द्वारा अखिलेश संग सदाकत की तस्वीर पर समाजवाजी पार्टी के पूर्व नेता भी सवाल उठाने लगे हैं।

रामचरित मानस विवाद में स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ मोर्चा खोलकर पार्टी से बाहर हुईं रिचा सिंह ने भी वायरल फोटो को लेकर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा है। रिचा सिंह ने इस तस्वीर को रिट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी को आत्ममंथन की जरूरत है। उन्होंने यह भी लिखा कि रामचरितमानस वाले बाहर हो गए हैं और माफिया चरित्र वाले समाजवादी पार्टी के भीतर आ गए हैं।

— Dr.Richa Singh (@RichaSingh_Alld) February 28, 2023

दरअसल इस तस्वीर को सुभासपा पार्टी के प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने एक सवाल के साथ साझा किया था। उन्होंने पूछा कि अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष य़ह बताये कि य़ह (सदाकत) किस पार्टी का सदस्य है? सदाकत अखिलेश से हाथ मिलाते हुए दिख रहा है। उसके कंधे में सपा का पट्टा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदाकत खान अतीक अहमद के परिवार का भी करीबी है और उसी के हॉस्टल रुम में बैठकर हत्याकांड की सारी प्लानिंग की गई थी।

सदाकत को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। भागने का कोशिश में वह डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया इसलिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। उससे तमाम पूछताछ की जा रही है। षड़यंत्र का पूरा किस्सा उजागर हो चुका है।

पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने बताया कि सदाकत गाजीपुर के गहमर के बारा का रहने वाला है। उसने प्रयागराज में रहकर एलएलबी की डिग्री ली और हाई कोर्ट में वकालत करने लगा। इधर वह विश्वविद्यालय परिसर में छात्र नेतागिरी में भी सक्रिय रहता था।

सपा ने सदाकत का बीजेपी संग कनेक्शन बताया

जहां बीजेपी सदाकत का समाजवादी पार्टी कनेक्शन बता रही है तो वहीं सपा का दावा है कि सदाकत बीजेपी का सदस्य है और ध्यान भटकाने के लिए उसका नाम सपा से जोड़ा जा रहा है। सपा के मीडिया सेल द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार, सदाकत वर्तमान में BJP का सदस्य था जिसकी फोटो सपा के साथ जोड़ी जा रही।

सपा के अनुसार BJP की पूर्व विधायिका नीलम करवरिया के घर पर नीलम के पति उदयभान करवरिया के साथ सदाकत की फोटो BJP के साथ इस घटनाक्रम का कनेक्शन बताती हैं। पार्टी ने कहा कि इससे पहले भी एक BJP नेता राहिल इस केस का मास्टरमाइंड पकड़ा जा चुका है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें