Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Expressways List In UP : उत्तर प्रदेश 13 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य, छह एक्सप्रेस-वे चालू; सात का चल रहा निर्माण कार्य

Expressways In UP उत्तर प्रदेश 13 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इनमें से 3200 किलोमीटर में फैले 13 एक्सप्रेसवे में से छह चालू हैं जबकि सात पर काम चल रहा है। इनकी कुल लम्बाई 1225 किलोमीटर की है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sat, 16 Jul 2022 10:52 AM (IST)
Hero Image
Expressways In UP : देश का पहला राज्य है, जहां पर 13 एक्सप्रेसवे

लखनऊ, जेएनएन। Expressways List In UP: देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में बड़ा भागीदार उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां पर 13 एक्सप्रेसवे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी के आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस के उदघाटन करने के बाद से प्रदेश को छठा एकसप्रेसवे मिलेगा। छह परिचालन के साथ ही प्रदेश में सात एक्सप्रेसवे के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।

उत्तर प्रदेश 13 एक्सप्रेसवे वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इनमें से 3,200 किलोमीटर में फैले 13 एक्सप्रेसवे में से छह चालू हैं, जबकि सात पर काम चल रहा है। प्रदेश में वर्तमान समय में यमुना (आगरा-नोएडा) एक्सप्रेसवे — 165 किलोमीटर, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे — 25 किलोमीटर, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे — 302 किलोमीटर, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे- 96 किलोमीटर, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे — 341 किलोमीटर तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे — 296 किलोमीटर का संचालन हो रहा है। इनकी कुल लम्बाई 1,225 किलोमीटर की है। उत्तर प्रदेश, देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कुल भौगोलिक क्षेत्र का नौ प्रतिशत कवर करता है। यहां पर देश में एक्सप्रेसवे का सबसे लंबा नेटवर्क है। प्रदेश में जब 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार सत्ता में आई, तो राज्य में केवल दो प्रमुख कार्यात्मक एक्सप्रेसवे थे। यमुना एक्सप्रेसवे जो आगरा को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से जोड़ता था और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, जो शहर को राज्य की राजधानी से जोड़ता था। इससे पहले 165 किमी नोएडा-आगरा छह-लेन एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के तहत बनवाया था। इस एक्सप्रेसवे को राज्य की राजधानी से जोडऩे का काम एक और हाई स्पीड 6-लेन कॉरिडोर के माध्यम से, जिसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे कहा जाता है, समाजवादी पार्टी सरकार ने शुरू किया गया था।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले 2017 में 302 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का संचालन किया गया था। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने इसके बाद 340 किलोमीटर लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को बनवाकर 2021 में चालू किया। लगातार तीन सरकारों के बनाए गए इन तीन परिचालन एक्सप्रेसवे के साथ, उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है।

उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस-वे का नेटवर्क

1. यमुना एक्सप्रेसवे- 165 किमी।

2. नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे- 25 किमी।

3. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे- 302 किमी।

4. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे- 96 किमी।

5. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे- 341 किमी।

6. बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे- 296 किमी।

कुल संचालित एक्सप्रेसवे- 1225 किमी।

निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे

1. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे- 91 किमी।

2. गंगा-एक्सप्रेस वे- 594 किमी।

3. लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे- 63 किमी।

4. गाजियाबाद-कानपुर एक्सप्रेसवे- 380 किमी।

5. गोरखपुर-सिलिगुड़ी एक्सप्रेसवे- 519 किमी।

6. दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवे- 210 किमी।

7. गाजीपुर-बलिया-मांझीघाट एक्सप्रेसवे- 117 किमी।

कुल निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे- 1974 किमी। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें