Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Fire In Cineplex: यूपी में सिनेमा हॉल में लगी आग, 15 मिनट पहले खत्म हुआ था अंतिम शो, आबादी के बीच हुई घटना से अफरातफरी

घनी आबादी के बीच अंबा सिनेप्लेक्स में रविवार देर रात आग लग गई। फर्नीचर तक पहुंची लपटें विकराल होती गईं। डेढ़ घंटा तक दमकल जूझी इसके बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। आशंका जताई जा रही है कि एसी के आउटडोर में शार्ट सर्किट से उठी लपटों ने सिनेप्लेक्स के सभी तारों को चपेट में ले लिया। इससे स्थिति बिगड़ती गई।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Updated: Mon, 17 Jun 2024 01:10 AM (IST)
Hero Image
अग्निकांड में जला सिनेप्लेक्स का हाल। जागरण

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। घनी आबादी के बीच अंबा सिनेप्लेक्स में रविवार देर रात आग लग गई। फर्नीचर तक पहुंची लपटें विकराल होती गईं। डेढ़ घंटा तक दमकल जूझी, इसके बाद लपटों पर काबू पाया जा सका। 

आशंका जताई जा रही है कि एसी के आउटडोर में शार्ट सर्किट से उठी लपटों ने सिनेप्लेक्स के सभी तारों को चपेट में ले लिया। इससे स्थिति बिगड़ती गई। गनीमत रही कि अग्निकांड से 15 मिनट पहले ही अंतिम शो समाप्त हुआ था, इसलिए कोई दर्शक नहीं था।

बड़ी संख्या में पहुंचे थे दर्शक

रविवार को अवकाश के कारण सिनेप्लेक्स के अंतिम शो में बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। रात 11.30 शो समाप्त हुआ, इसके 10 मिनट बाद हॉल खाली हो चुका था। रात 11.45 बजे कर्मचारी सिनेप्लेक्स बंद करने की तैयारी में लगे थे, अचानक छत की ओर लपटें दिखीं। 

वे कारण जानने के लिए बाहर आए, इतने में आग फैलती गई। चंद मिनट में तारों से निकली लपटें फर्नीचर तक पहुंच गईं। लकड़ी और कपड़ों से आग विकराल होती गई। रात 12.15 बजे दमकल की पहली गाड़ी पहुंची मगर, स्थिति बिगड़ती देखकर तीन अन्य गाड़ियां भी मंगवाई गईं। 

शाॅर्ट सर्किट मानी जा रही वजह

रात 12.45 बजे ऊंची लपटों पर काबू पा लिया मगर, कुर्सियां आदि सुलगती रहीं। दमकल टीम का कहना था कि जांच के बाद आग का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रथम दृष्टया शाॅर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा। 

अग्निकांड से सिनेमाघर के आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। लपटें उनके घरों तक न पहुंच जाएं, इस भय के कारण शोर शराबा होता रहा। भीषण गर्मी में रात 10 के बाद यह तीसरी घटना थी। इससे पहले रात 10 बजे कच्चा कटरा मोड़ पर ट्रांसफार्मर में आग लगी। कुछ देर बाद घंटाघर के पास कचरी-सोया लदा ट्रक अचानक जल गया।

यह भी पढ़ें: साहब! पत्नी प्राइवेट पार्ट काटने की बात करती है, पुलिस के पास रोते हुए पहुंचा पति, फरियाद सुनकर रह गए हैरान

यह भी पढ़ें: ड्यूटी से लौटी युवती ने देखा मंजर तो चीख पड़ी, फर्श पर ‘लाल निशान’ बता रहा था दास्तां, घर में दिनदहाड़े घुसे थे डकैत और…