Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जाम छलकाने के मामले में यूपी नंबर वन, रोजाना कितने लोग करते हैं शराब का सेवन? चौंकाने वाले हैं आंकड़े

नेशनल ड्रग डिपेंडेंसी ट्रीटमेंट सेंटर और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अद्यतन सर्वे और स्टडी ने नशे को लेकर कुछ आंकड़ें जारी किए हैं। जो कि उत्तर प्रदेश को के लिए काफी चौंकाने वाले हैं। सर्वे के अनुसार यूपी में चार करोड़ दो लाख लोग शराब का सेवन करते हैं जिनकी उम्र 10 वर्ष से 75 वर्ष के बीच हैं।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Thu, 27 Jun 2024 09:36 AM (IST)
Hero Image
यूपी में चार करोड़ दो लाख लोग करते हैं शराब का सेवन (प्रतिकात्मक फोटो)

जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चार करोड़ दो लाख लोग शराब का सेवन करते हैं। उनकी आयु 10 वर्ष से लेकर 75 वर्ष है। प्रदेश की कुल जनसंख्या का 23.8 प्रतिशत लोग अल्कोहल का प्रयोग कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश दस शीर्ष राज्यों में प्रथम स्थान पर है जहां 16 करोड़ लोग शराब की समस्या से ग्रसित हैं।

नशे को लेकर यह आंकड़ा पांच वर्ष पुराना है, लेकिन नेशनल ड्रग डिपेंडेंसी ट्रीटमेंट सेंटर और ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के अद्यतन सर्वे और स्टडी में यह रिपोर्ट बताई गई है। वर्ष 2019 के बाद से इसे लेकर कोई नया सर्वे नहीं किया गया है।

मंत्री ने जताई चिंता

नशे को बढ़ावा नहीं देता है आबकारी विभाग मादक पदार्थों का दुरुपयोग और अवैध व्यापार विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस पर बुधवार को मद्यनिषेध विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, गोमतीनगर में आयोजित संगोष्ठी में आबकारी और मद्यनिषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने युवाओं में नशे की बढ़ती लत पर चिंता जताई।

उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कि आबकारी विभाग कभी भी किसी भी तरह के नशे को बढ़ावा देने के लिए कोई कार्य नहीं करता है। नशे का कारण लाइफ स्टाइल, पीयर प्रेशर, अकेलापन सहित कई कारक हो सकते हैं। हमें नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना है।

समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने किशोरावस्था में अधिक सजग रहने पर जोर दिया।

उत्तर प्रदेश में नशे का यह है विभागीय आंकड़ा

  • 28 लाख लोग कैनेबिस का उपयोग करते हैं।
  • 10.7 लाख लोग मादक द्रव्य का प्रयोग करते हैं।
  • 3.5 लाख लोग सिडेटिव्स और शामक औषधियों का नशा करते हैं।
  • 94 हजार बच्चे इनहेलेंट की गिरफ्त में हैं।
  • एक लाख लोग नशे के लिए इंजेक्शन लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: डीएम के साथ विवाद के बाद औरैया के एक्सईएन निलंबित, चुनावी ड्यूटी में लापरवाही का आरोप