Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Free Bus: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब यूपी में महिलाएं रोडवेज बस में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

प्रदेश सरकार अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा प्रदान करने जा रही है। भाजपा ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने संकल्प पत्र में यह वादा किया था। परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था की है।

By Shobhit SrivastavaEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Wed, 29 Nov 2023 07:21 PM (IST)
Hero Image
योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब यूपी में भी महिलाएं रोडवेज बस में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश सरकार अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में उतरने से पहले 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करने जा रही है।

भाजपा ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने संकल्प पत्र में यह वादा किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए योगी सरकार ने एक करोड़ रुपये की व्यवस्था अनुपूरक बजट में की है। परिवहन निगम के बेड़े में नई बसों की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था की है।

250 करोड़ सालाना खर्च होने के आसार

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि इस योजना में 250 से 300 करोड़ रुपये सालाना खर्च आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि इसमें प्रतिदिन करीब 85 हजार महिलाएं लाभांवित होने की संभावना है। मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलने पर यह संख्या बढ़ भी सकती है।

जिस तरह से परिवहन निगम को दिव्यांगजनों की मुफ्त बस यात्रा की प्रतिपूर्ति दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग करता है उसी तरह महिलाओं की मुफ्त यात्रा की प्रतिपूर्ति महिला कल्याण विभाग से कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इस योजना में आने वाले खर्च का बजट प्रावधान महिला कल्याण विभाग से कराने की तैयारी है।

इसे भी पढ़ें: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री के भाई व भाभी पर दर्ज होगा मुकदमा, कोर्ट ने दिया आदेश; यह है पूरा मामला

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर