Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ganesh Chaturthi 2022: बप्‍पा को बेहद प्रिय है यह भोग, कम सामान में घर पर बनाए सात तरह के मोदक

Ganesh Chaturthi 2022 पहले तो लोग मोदक को एक या दो ही तारीके से बनाते थे। लेकिन आज इसके भी कई वैरायटी बनने लगे हैं। हालांकि इनका स्वाद भी शानदार होता है। हम आपको बताएंगे कि बेहद आसान तरीके से इसे घर में ही कम समय में बनाया जा सकता।

By Vrinda SrivastavaEdited By: Updated: Thu, 25 Aug 2022 10:54 AM (IST)
Hero Image
Ganesh Chaturthi 2022: कम सामान में घर पर बनाए सात तरह के मोदक.

लखनऊ, जागरण संवाददाता। ​​​​​गणेश चतुर्थी का त्योहार वैसे तो देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन खासतौर पर महाराष्ट्र में इसकी धूम ज्यादा रहती है। गणेश चतुर्थी का त्योहार 31 अगस्‍त से शुरू हो रहा है। इस दौरान बप्पा को खुश करने के लिए लोग खास तैयारियां करते हैं। लोग घरों में तरह-तरह के पकवान और व्यंजन बनाते हैं। इनमें सबसे खास होते हैं मोदक, जो गौरी पुत्र गणेश को बेहद प्रिय है। यही वजह है कि मंदिर से लेकर घरों में भी इसे खासतौर पर भोग के रूप में बनाया जाता है।

पहले तो लोग मोदक को एक या दो ही तारीके से बनाते थे। लेकिन आज इसके भी कई वैरायटी बनने लगे हैं। हालांकि इनका स्वाद भी शानदार होता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे बेहद आसान तरीके से इसे घर में ही कम समय में बनाया जा सकता है। 

स्टीम्ड मोदक : इसे बनाना बेहद ही आसान होता है। इसे उकडीचे मोदक भी कहा जाता है। जिसे भाप से तैयार किया जाता है। इन्हें खासतौर पर गणेश चतुर्थी के दौरान बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए चावल के आटे, मैदा या गेंहू के आटे में नारियल और गुड़ की फिलिंग करनी होगी और भाप से पकाना होगा।

फ्राइड मोदक : फ्राइड मोदक जिसे पाथोली भी कहा जाता है। यह मोदक पूरी तरह गेंहू के आटे से बनाए जाते हैं जिन्हें डीप फ्राइ किया जाता है। इसके अंदर चीनी और नारियल की फिलिंग की जाती है और यह बाहर से काफी क्रिस्पी और कुरकुरा होता है।

चना दाल मोदक : चना दाल मोदक को कदलाई परुपपु पूरनम कोजुकट्टाई कहा जाता है, इसे सामान्य तरीके से ही बनाया जाता है। बस इसकी फिलिंग अलग होती है। चना दाल और गुड़ को साथ में पकाकर इसे चावल के आटे में भरा जाता है।

रवा मोदक : इसकी बाहरी परत रवा की बनी होती है और इसके अंदर आप चाहे तो नारियल, गुड़, खसखस और ड्राई फ्रूट्स की फिलिंग कर सकते हैं। इसकी बाहरी परत बनाने के लिए सूजी को एक पैन में भून लें और एक प्लेट में रख दें। एक दूसरे पैन में पानी, दूध और थोड़ा घी लें। जब यह मिश्रण उबलने लगे तो इसमें भूनी हुई सूजी डालें। जब तक यह आटे की तरह न हो जाए तब तक इसे लगातार चलाते रहें। जब यह ठंडा हो जाए तो आप इसे मोदक का आकार दे सकते हैं।

ड्राई फ्रूट मोदक : बादाम, काजू, किशमिश, चिरौंजी, पिस्ता, बिना बीज के खजूर और खसखस के मिश्रण से इन्हें तैयार किया जाता है। अच्छा बेस बनाने के लिए आप चाहे तो इसमें खोया नारियल भी मिला सकते हैं। इसकी बाहरी परत समान ही होगी।

डार्क चाकलेट मोदक : चाकलेट पाउडर और ग्लूकोस बिस्किट से आप इसकी बाहरी परत बनाकर इसमें मेल्ट की हुई चाकलेट फिल कर सकते हैं। फिलिंग के लिए चाहे तो ग्रेटेड नारियल और ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

केसर मोदक : केसर के गुणों से भरपूर इन मोदकों का स्वाद बेहद शानदार होता है। मावे और केसर का काम्बिनेशन इन्हें न सिर्फ बड़ों बल्कि बच्चों के लिए भी टेस्टी बना देता है। केसरी मोदक बनाने के लिए मावे को पैन में भूनना होगा। इसके बाद दो चम्‍मच दूध में भिगोए केसर के धागे इसमें मिला दें और चीनी मिलाकर तब तक भूने जब तक यह पैन से अलग न हो जाए। इसके बाद हल्‍का ठंडा होने पर इसे मोदक का शेप देंं।