Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather: 24 घंटे में तेजी से बदेलगा मौसम का मिजाज, यूपी के 35 शहरों में बारिश का अलर्ट; भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

UP Weather News लखनऊ के आसपास और पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में कल से बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। यूपी के 35 से अधिक जिलों में रविवार से अगले पांच-छह दिनों होगी हल्की से मध्यम बरसात। अधिकतम तापमान में तीन-चार डिग्री गिरावट के आसार भी जताए हैं। बारिश के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 22 Jun 2024 07:14 AM (IST)
Hero Image
UP Weather: यूपी में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ में बुधवार रात को हल्की बारिश के बाद ठंडी हवा ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान को नियंत्रित किया है, लेकिन शुक्रवार को तेज धूप से दिन का पारा दो डिग्री वृद्धि के साथ 39.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। रात में भी उमस ने परेशान किया, लेकिन अब राजधानी के आसपास और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लगभग 35 से अधिक जिलों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिलने वाली है।

रविवार से लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में रिमझिम बारिश शुरू होगी। हालांकि, पश्चिमी क्षेत्र के जिलों में अभी बरसात के लिए इंतजार करना होगा। सात दिनों तक रिमझिम बरसात के आसार वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, बारिश का सिलसिला अगले सात दिनों तक जारी रहेगा। 30 जून तक रुक-रुककर बादल बरसेंगे। इस दौरान कई इलाकों में 30-35 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।

मध्य क्षोभ मंडल में जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम पुरवा हवा के कारण मानसून की परिस्थितियां अनुकूल हैं।

रविवार से बारिश का अंदेशा

बिहार, झारखंड और मध्यप्रदेश में मानसून दस्तक दे चुका है। अभी तक रफ्तार ठीक है। ऐसे में रविवार तक पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में मानसून पहुंचने की पूरी संभावना है। बिहार और झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश होने के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंडी हवा चल रही है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन लखनऊ सहित प्रदेश के लगभग 25 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ेंः Weather Updates: बारिश से कम हुआ गर्मी का कहर, पंजाब-बिहार सहित इन राज्यों में गिरा तापमान; जानें अगले पांच दिन का हाल

ये भी पढ़ेंः ...तो मुजफ्फरनगर में इसलिए हारे संजीव बालियान!, कारण जानने पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को पदाधिकारियों ने बताई वजह

अब लू चलने के आसार नहीं

अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही पूर्वी हवा के कारण पूर्वी यूपी में अब वार्म नाइट की स्थिति लगभग खत्म हो गई है। लू का असर भी सिर्फ प्रयागराज व उरई में रहा। अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी से 23 जून तक कहीं-कहीं लू रहेगी, लेकिन पूर्वी यूपी में अब लू की स्थिति समाप्त है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें