Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Crime: सरकारी टीचर का पति बंद मकानों से कर रहा था गलत काम, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

चिनहट पुलिस ने रविवार को बंद मकानों से रेकी कर चोरी करने वाले सरगना समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सरगना शिक्षिका का पति है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 10 लाख से ज्यादा चोरी का माल बरामद किया। दो दिन तक घर बंद दिखने पर उस मकान से चोरी करते थे। 16 जुलाई को जेल से छूटने के बाद चार बंद मकानों को निशाना बनाया था।

By Jagran News Edited By: Abhishek Pandey Updated: Mon, 06 May 2024 07:47 AM (IST)
Hero Image
सरकारी टीचर का पति बंद मकानों से कर रहा था गलत काम, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, लखनऊ। चिनहट पुलिस ने रविवार को बंद मकानों से रेकी कर चोरी करने वाले सरगना समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। सरगना शिक्षिका का पति है। पुलिस ने आरोपितों के पास से 10 लाख से ज्यादा चोरी का माल बरामद किया।

डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपित सरगना गोमतीनगर विस्तार निवासी अमित कुमार रस्तोगी, बाजारखाला निवासी अक्कान उर्फ अफान शकील, कैराना निवासी आजम मलिक और मदेयगंज निवासी मो. असद है। पूछताछ में अमित ने बताया कि वह खुद ही बंद मकानों की रेकी करता था।

जेल से छूटने के बाद चार मकानों को बनाया था निशाना

दो दिन तक घर बंद दिखने पर उस मकान से चोरी करते थे। 16 जुलाई को जेल से छूटने के बाद चिनहट व बीबीडी इलाके में चार बंद मकानों को निशाना बनाया था।

डीसीपी ने बताया कि अमित पर 21 से ज्यादा चोरी के मुकदमे इंदिरानगर, चिनहट, गोमतीनगर विस्तार, बीबीडी समेत अन्य थानों में दर्ज है।

अनूप पर लगाया गैंगस्टर

पुलिस ने बताया कि अमित संपन्न परिवार से है। पिता सरकारी कर्मचारी थे। पत्नी भी बिहार में शिक्षिका है। जेल जाने पर हर बार नए साथी बनाता था। इस बार भी तीनों नए साथियों के साथ चोरी की घटना की थी। यही नहीं पुलिस अनूप की जमानत लेने वाले के बारे में भी पता लगा रही है।

इसे भी पढ़ें: यूपी में चौथे चरण के 36 प्रत्याशियों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, 53 उम्मीदवार हैं करोड़पति

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें