Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी में बिना बताए सरकारी दफ्तर से गायब थे आधे कर्मचारी, तभी पहुंच गईं निदेशक; देखते ही हुआ माथा गर्म

यूपी के एक सरकारी दफ्तर में आधे कर्मचारी बिना बताए गायब मिले हैं। निदेशक नेहा प्रकाश ने औचक निरीक्षण किया तो कुल 86 में से 43 कर्मचारी अनुपस्थित थे। इन सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों में चार लेखाकार एक सहायक लेखाकार 24 प्रधान सहायक तीन वैयक्तिक सहायक दो लाइब्रेरियन दो वरिष्ठ सहायक और सात कनिष्ठ सहायक शामिल हैं।

By Ashish Kumar Trivedi Edited By: Aysha Sheikh Updated: Fri, 27 Sep 2024 07:15 PM (IST)
Hero Image
प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय, लखनऊ । सोशल मीडिया

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय में कर्मचारी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। समय पर वह कार्यालय में उपस्थित नहीं होते। निदेशक नेहा प्रकाश को इसकी लगातार शिकायतें मिल रहीं थी और उन्होंने पिछले दो-तीन दिनों से इसकी गुपचुप निगरानी की। फिर औचक निरीक्षण किया तो कुल 86 में से 43 कर्मचारी गायब मिले। फिलहाल इन सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। उन्हें अंतिम अवसर देते हुए कठोर चेतावनी दी गई है।

निदेशालय का समय सुबह 9:30 बजे से शाम छह बजे तक है। निदेशक ने सुबह 10:15 मिनट पर उपस्थिति रजिस्टर मंगवा लिया और उस समय तक आधे कर्मचारी दफ्तर नहीं पहुंचे थे। सप्ताह में पांच कार्य दिवस होते हैं और शनिवार व रविवार को अवकाश रहता है। अनुपस्थित मिले कर्मचारियों में चार लेखाकार, एक सहायक लेखाकार, 24 प्रधान सहायक, तीन वैयक्तिक सहायक, दो लाइब्रेरियन, दो वरिष्ठ सहायक और सात कनिष्ठ सहायक शामिल हैं।

नोटिस जारी

अपर निदेशक मान पाल सिंह की ओर से इन्हें नोटिस जारी करते हुए कर्मचारियों के रवैये पर हैरानी जताई गई है। नोटिस में लिखा गया है कि इन कर्मचारियों पर या तो सक्षम स्तर से कोई नियंत्रण नहीं है या फिर यह कर्मचारी स्वच्छंद रवैये के आदी हो चुके हैं। फिलहाल सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने की सख्त हिदायत दी गई है। अगर कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - 

BJP नेता पर लगा अतिक्रमण का आरोप, CM Yogi तक पहुंच गई मामले की गूंज; फिर DM के पास पहुंचा एक पत्र…

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें