Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Har Har Shambhu Fame: प्रख्यात सिंगर फरमानी नाज को रियलटी शो बिग बास-16 से ऑफर, नाज ने अभी नहीं लिया फैसला

Har Har Shambhu Fame Farmani Naaz शिवभक्ति के गीत के बाद इंडियन आइडियल फेम फरमानी नाज अब भजन औन नज्म को लेकर सुर्खियों में है। हरे-हरे कृष्णा और पैगंबर साहब पर आधारित नज्म को फरमानी नाज ने शुक्रवार को अपने इंटरनेट मीडिया के पेज पर अपलोड किया है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sun, 07 Aug 2022 01:57 PM (IST)
Hero Image
Har Har Shambhu Fame Farmani Naaz :

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के खतौली की गायिका फरमानी नाज भगवान शंकर के प्रिय महीने सावन में काफी चर्चा में हैं। वह अपने 'हर हर शंभू' गाने से सुर्खियां बटोरने के साथ कठमुल्लों के भी निशाने पर हैं। फरमानी नाज ने अपनी दमदार आवाज से नई पहचान बनाई है। इसी बीच उनको फिल्म अभिनेता सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 16 से भी ऑफर आ गया है। फिलहाल तो फरमानी नाज ने अभी इसमें शामिल होने का फैसला नहीं लिया है, लेकिन इन्कार भी नहीं किया है।

भगवान शिव की महिमा पर आधारित हर हर शंभू गाने के बाद हरे हरे कृष्णा गाकर बेहद चर्चा में आईं मुजफ्फनगर के खतौली की फरमानी नाज को अब बड़े ऑफर मिल रहे हैं। यूट्यूब पर बेहद प्रचलित फरमानी नाज को प्रख्यात फिल्म अभिनेता सलमान खान से बड़ा आमंत्रण मिला है। उनको तो सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 16 में शामिल होने का ऑफर मिला है। सलमान खान के इस ऑफर पर फरमानी ने अभी कोई भी फैसला नहीं लिया है। वह फिलहाल तो नई दिल्ली में अपने डबिंग स्टूडियो में नए-नए गानों की रिकार्डिंग में व्यस्त हैं। जो उनको यूट्यूब पर बड़ी शोहरत दिला रहे हैं।

इंडियन आइडल के मंच तक फरमान नाज

फरमानी व उनके गायक भाई फरमान नाज मुंबई में इंडियन आइडल के मंच तक भी पहुंचे थे। फरमानी नाज के भाई फरमान ने बताया कि उन्हें गीज तथा संगीत विरासत में अपने पिता से विरासत में मिला। फरमानी तो इंडियन आइडल 12 में भी नजर आई थीं, लेकिन विनर बनने से चूक गईं थीं। चर्चा में आया कि फरमानी इस्लाम को छोड़कर हिंदू धर्म अपना रही हैं। बाद में इन सभी अफवाहों को उनके भाई फरमान ने खारिज कर दिया है।

हर-हर शंभू गाकर हो गईं और फेमस

हर-हर शंभू गाने की ओरिजिनल सिंगर अभिलिप्सा पांडा हैं। फरमानी नाज ने इस गाने को फिर से अपनी आवाज में गाया है। उनके मुस्लिम होने के कारण शिव भक्त के रूप में प्रस्तुत उनके इस गाने पर काफी विवाद हुआ था। एक मौलाना ने तो सिंगर फरमानी नाज के खिलाफ फतवा भी जारी किया था। इसके बाद तो उनके खिलाफ काफी माहौल बनाया गया, लेकिन फरमानी ने अपने हुनर को और निखारा।

फरमानी ने गाया हरे हरे कृष्णा, मिले लाखों व्यूज

हर-हर शंभु के बाद फरमानी नाज का नया भजन खूब चर्चा में है। उनका मुस्लिम होकर हिंदू धर्म का भजन गाना मुस्लिम कट्टरपंथियों को पसंद नहीं आया, जिसके बाद सारा बवाल शुरू हुआ। सारा विरोध एक तरफ छोड़ फरमानी ने अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले अपने भाई फरमान के साथ एक नया भजन गाया है, जिसके बोल हैं 'हरे हरे कृष्णा'।

यूट्यूब पर बेहद प्रचलित फरमानी नाज की टीम                                              - जागरण

फरमानी नाज ने तो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले अपना नया भजन हरे-हरे कृष्णा को यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है, जिसको खूब पसंद किया जा रहा है। वह अपने पुराने अंदाज में भजन गाती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने पांच अगस्त को अपने यूट्यूब चैनल पर हरे-हरे कृष्णा को अपलोड किया है। वीडियो को अब तक करीब डेढ़ मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

छह भाई-बहन में चौथे नंबर की फरमानी

मुजफ्फरपुर के मोहम्मदपुर गांव की निवासी फरमानी नाज छह भाई-बहनों में चौथे नंबर की हैं। कक्षा आठ तक पढ़ाई करने वाली फरमानी का 2018 में 19 वर्ष की उम्र में निकाह हो गया। एक वर्ष बाद ही बेटा होने के बाद पति से अनबन होने लगी। नवजात बेटा शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य नहीं था।

तीन वर्ष के बेटे के साथ फरमानी नाज                                                       - जागरण

बेटे को देखने के बाद से ससुराल वाले प्रताडि़त करने लगे। इसके बाद फरमानी मायके आ गई। यहां पर एक यूट्यूब चैनल चलाने वाले राहुल मुलहेड़ा ने उसका सहयोग किया। उनके साथ गाना गाती थी। इससे उनका खर्च निकल रहा था और धीरे धीरे वे चर्चा में आने लगीं।

हरे, हरे कृष्ण गीत और पैगंबर साहब पर आधारित नज्म

शिवभक्ति के गीत के बाद देशभर में छाई इंडियन आइडियल फेम फरमानी नाज अब भजन औन नज्म को लेकर सुर्खियों में है। हरे-हरे कृष्णा और पैगंबर साहब पर आधारित नज्म को फरमानी नाज ने शुक्रवार को अपने इंटरनेट मीडिया के पेज पर अपलोड किया है। दोनों को लोगों ने हाथ-हाथ लिया। हजारों लोग दोनों वीडियो को देखने के बाद उन्हें पसंद कर चुके है। भगवान कृष्णा की स्तुति में फिल्माए भजन में फरमानी ने अपने भाई फरमान का सहयोग लिया है।

फरमानी को करने पड़ते हैं घर के काम                                                          - जागरण

जमुना विहार से देशभर में गूंज रही आवाज

फरमानी नाज ने खतौली के जमुना विहार में अपने सहयोगी राहुल मुल्हेड़ा के साथ मिलकर नाज म्युजिक स्टूडियो बनाया हुआ है। यहीं पर अपनी टीम के साथ भजन, गीत और नज्म को रिकार्ड करती है। इंडियन आइडिल फेम फरमानी के भाई फरमान ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण को लेकर हरे-हरे कृष्णा के अलावा कोई नबी नहीं मेरे की तरह नज्म को रिकार्ड किया गया था, लेकिन शिवभक्ति गीत को लेकर उपजे विवाद के बाद वह इन्हें रीलिज नहीं कर पा रहे थे। शुक्रवार को दोनों वीडियो को फरमानी के इंटरनेट मीडिया पर अपलोड किया गया है। जिन्हें घंटेभर में हजारों लोग देखने के साथ पसंद कर चुके हैं। भजन को 11 हजार तो नज्म को 61 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।