Move to Jagran APP

‘साकार विश्व हरि का गला काट कर लाओ, 11 लाख का इनाम पाओ’; किसने जारी किया ये तुगलकी फरमान- 121 की जान गई…

यूपी के हाथरस में भगदड़ की घटना में 121 लोगों की जान गई है। इस घटना का जिम्मेदार भारतीय हिंदू राष्ट्र सेना व भ्रष्टाचार विरोधी सेना ने नारायण साकार विश्व हरि (भोले बाबा) को माना है। इसके चलते ही दोनों संगठन के अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने नारायण साकार विश्व हरि का गला काटने का फरमान जारी कर दिया है। उन्होंने इसके लिए 11 लाख का इनाम रखा है।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Published: Fri, 05 Jul 2024 03:30 AM (IST)Updated: Fri, 05 Jul 2024 03:30 AM (IST)
साकार विश्व हरि का गला काट कर चौराहे पर जूते मारने वाले को 11 लाख का इनाम की घोषणा।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। भारतीय हिंदू राष्ट्र सेना व भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने नारायण साकार विश्व हरि का गला काट कर चौराहे पर जूते मारने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। 

केशव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसका संदेश प्रसारित किया। केशव ने कहा है कि जिसकी सभा में 121 लोगों की जान गई, उस साकार विश्व हरि को हिंदू धर्म से न जोड़ें। अनुयायी हर धर्म के थे। इस कारण असली साधु संत बदनाम हो रहे हैं। साकार विश्व हरि को भगवा से चिढ़ है। वह सफेद कोट पैंट, टाई पहनता था। जूता पहनकर प्रवचन देता था। हिंदू धर्म में ऐसा नहीं होता।

'हिंदू साधु संतों वाले कोई गुण नहीं'

उन्होंने सवाल किया कि विश्व हरि को कितने वेद पुराण का ज्ञान है? यह किस परंपरा से है? इनके गुरु कौन हैं? यह अपनी सभाओं में पानी देकर लोगों पर ढोंग करता था। इनके अंदर हिंदू साधु संतों वाले कोई गुण नहीं है। 

इनके ढोंग के कारण सैकड़ों लोगों की जान चली गई। जो लोग बार-बार सत्संग बोल रहे हैं, वे जान लें कि सत्संग भगवान का होता है। विश्व हरि भगवान को नहीं मानता। यह हमारे हिंदू देवी देवताओं को बदनाम करने की साजिश है। विश्व हरि की कमाई गई संपत्ति को सरकार जब्त कर उन गरीबों में बांटे, जो मृत्यु के काल में समा गए।

यह भी पढ़ें: भगदड़ कोई साजिश नहीं थी… तो बच जाती कई जिंदगियां, हाथरस हादसे पर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर किया पलटवार

यह भी पढ़ें: Hathras: सैलाब देख हर कोई था हैरान, पानी भरे खेतों में ही जमाया था डेरा, कानपुर हाईवे से नजर आ रही थी भीड़


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.