Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather Today: आगरा में छह दिन सताएगी लू, गोरखपुर में 17 जून तक होगी वर्षा, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम

UP Weather Update यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया है। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहें। हालांकि दिन के मुकाबले लोगों को रात में भी राहत नहीं मिली। लोग करवट बदलकर बड़ी मुश्‍किल से रात गुजारी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 से 40 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। सूरज आगामी दिनों में तेवर तो दिखाएगा।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 12 Jun 2024 07:41 AM (IST)
Hero Image
आज बुधवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। (UP Weather Update) उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फ‍िर करवट बदली है। बीते कई दिनों से लगातार प्रदेश में तापमान में बढ़ोत्‍तरी देखी जा रही है। तापमान के तेवर से लोगों की हालत खराब हो रही है। प्रदेशवासियों को अब बारिश का बेसब्री से इंतजार है। आइए जानते हैं कि आज बुधवार को यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

आगरा में दिनभर छाए रहे बादल, गर्मी से मिली

आगरा के मौसम में मंगलवार को परिवर्तन देखने को मिला। मौसम विभाग के लू चलने के आसार के विपरीत सुबह से रात तक बादल छाए रहे। दोपहर में सूरज के दर्शन नहीं हुए। इससे कई दिनों से गर्मी से परेशान शहरवासियों को काफी राहत मिली। मौसम विभाग ने हालांकि आगामी छह दिनों तक लू का प्रकोप रहने का आसार जताया है।

शहर में मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए रहे। सुबह से धूप नहीं निकली। दिनभर यही स्थिति देखने को मिली। बादलों की वजह से उमस अधिक रही, लेकिन गर्मी कम रही। अधिकतम तापमान मंगलवार को 37.5 डिग्री सेल्यिसस रहा, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री सेल्सियस कम था।

न्यूनतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस अधिक था। सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने 12 से 17 जून तक लू का प्रकोप रहने का पूर्वानुमान जताया है।

इसे भी पढ़ें- डाक पार्सल के ट्रक की तलाशी में निकला ऐसा माल, कि पुलिस रह गई हैरान, आरोपितों ने बताई 'कमाई करने की जुगाड़'

बरेली में लू ने झुलसाया शरीर, बादलों ने कम नहीं होने दी गर्मी

बरेली में मौसम विभाग की ओर से अब जिले में लू का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में अब लोगों को लू लगने की आशंका बढ़ गई है। मंडल में बुधवार को राहत, गुरुवार से फिर अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के कुछ जिलों को छोड़कर लू का अलर्ट लगभग सभी जिलों में हैं।

गनीमत इस बात की है कि मंडल के जिलों में बुधवार को हल्की राहत होगी, लेकिन गुरुवार से फिर से लू चलने का अनुमान लगाया जा रहा है।

गोरखपुर में 17 जून तक होगी वर्षा

गोरखपुर में बीते सप्ताह भर से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को इससे राहत के लिए अभी पांच-छह दिन का और इंतजार करना होगा। मानसूनी वर्षा ही इस गर्मी से राहत देने में सक्षम होगी, जिसके होने की उम्मीद मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय 17 जून तक बता रहे हैं।

उनके अनुसार मानसूनी वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो रही हैं। 16 जून तक बादलाें के आने का क्रम शुरू हो जाएगा। यही बादल 17 जून को गरज-चमक के साथ बरसेंगे और मौसम की गर्मी शांत करेंगे।

कानपुर में लू के प्रकोप से झुलस रही फसलें

कानपुर में गर्मी और लू के प्रकोप से इस साल खेतों में खड़ी जायद फसलें भी झुलस रही हैं। सब्जी से लेकर मक्का फसलों को लू के प्रकोप से बचाने की जरूरत पड़ रही है। सब्जियों की त्वचा सिकुड़ रही है और करेला व लौकी जैसी सब्जियों का आकार टेढ़ा हो रहा है।

इस हालत से निपटने के लिए कृषि विभाग ने फसलों में लू -प्रकोप नियंत्रण कार्ययोजना तैयार की है फसलों को लू - प्रकोप से बचाने के लिए अब विभाग के अधिकारी गांवों में जाकर किसानों को लू से बचाव के तरीके बताएंगे।

इसे भी पढ़ें- दोपहर को सोने के बाद उठाने पर नहीं उठा युवक, मौत

उबल उठा प्रयागराज, पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार

प्रयागराज में पिछले चार दिन से प्रयागराज लगातार देश का सबसे गर्म शहर बना हुआ है। मंगलवार को तो रिकार्ड गर्मी पड़ी। प्रयागराज नौतपा से भी ज्यादा तपा और पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार निकल गया। आसमान से अंगारे बरसे तो जमीन तवे की तरह तपी। इससे शहर तंदूर जैसा बन गया।

एेसी गर्मी का अनुभव हुआ मानों शरीर सूख जाएगा। गर्म हवाएं पूरे दिन शरीर को झुलसाती रहीं। धूप में एक मिनट खड़ा होना भी बर्दाश्त के बाहर हो गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन गर्मी के हालात नहीं बदलेंगे। अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।

प्रदेश में तीसरा व देश में छठां सबसे गर्म शहर रहा वारणसी

वाराणसी में मौसम विभाग द्वारा जारी देश भर के शहरों के तापमान की तुलना करें तो वाराणसी मंगलवार को राज्य मेें तीसरा व देश में छठां सबसे गर्म शहर रहा। पूरे देश में प्रयागराज व नई दिल्ली का नरेला क्षेत्र सबसे गर्म रहे। वहां अधिकतम तापमान 47.1 रहा।

प्रदेश में सुल्तानपुर दूसरे स्थान पर रहा, वहां 45.4 डिग्री तक तापमान पहुंचा तो वाराणसी राज्य में तीसरे स्थान पर रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मंगलवार को देश के सबसे गर्म स्थान

1. प्रयागराज व नरेला, नई दिल्ली : 47.1 डिग्री सेल्सियस

2. नजफगढ़ दिल्ली : 46.6 डिग्री सेल्सियस

3. पूसा : 45.7 डिग्री सेल्सियस

4. चुरु राजस्थान : 45.6 डिग्री सेल्सियस

5. सुल्तानपुर व डाल्टनगंज : 45.4 डिग्री सेल्सियस

6. वाराणसी : 45.3 डिग्री सेल्सियस