Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP Weather Update: आगरा-गोरखपुर में आंधी के साथ भारी बारिश के आसार, जानिए आज कैसा रहेगा यूपी में मौसम

UP Weather Update News In Hindi Monsoon 2024 मौसम विभाग के अनुसार मानसून का लो प्रेशर एरिया अब दक्षिण भारत से मध्य प्रदेश की ओर शिफ्ट हो गया है। आगरा में सुबह शाम हुई झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस से राहत मिली। गोरखपुर-कानपुर सहित दर्जन भर जिले में आज बारिश का अनुमान है। हालांकि कई जिलों में बारिश के बाद उमस ने बड़ा परेशान किया है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 24 Jul 2024 07:30 AM (IST)
Hero Image
आगरा में बारिश में बाद सड़कों पर जलजमाव हो गया। जागरण

 डिजिटल डेस्क, लखनऊ। UP Weather News यूपी में मानसून ब्रेक लेकर अब फिर से सक्रिय हो रहा है। अगले कुछ घंटे के भीतर यूपी के तमाम जिलों में बादल फिर से बरसेंगे और मौसम सुहावना होगा। मानसून एक्टिव होने के बाद प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान है।

आगरा में सुबह और शाम वर्षा

आगरा शहर में मंगलवार को सुबह और शमा वर्षा हुई। दाेपहर में सूरज व बादलों के बीच लुकाछिपी के चलते उमस अधिक रही। शहरवासी बेहाल नजर आए। अधिकतम आर्द्रता 94 प्रतिशत तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने बुधवार को भारी वर्षा या आंधी आने के आसार जताए हैं।

मंगलवार सुबह चार से पांच बजे के मध्य वर्षा हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। सुबह बादल छाए रहे और दिन में धूप निकली। इससे उमस बढ़ गई। घर या बाहर कहीं चैन नहीं मिला। कुछ कदम चलने पर ही पसीने से तरबतर हो गए। सांस फूलती रही, जिससे बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर प्रशासन ने चौरीचौरा भाजपा विधायक सरवन निषाद की घटाई सुरक्षा, कहा- मेरी जान को खतरा है

शाम पांच बजे के बाद खंदारी, भगवान टाकीज आदि क्षेत्रों में वर्षा हुई। शहर में कुछ क्षेत्रों में वर्षा हो रही है और कुछ में सूखा पड़ रहा है, जिससे शहरवासी भी मानसून की बेरुखी की बात करने लगे हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। भारी वर्षा या आंधी आ सकती है। तापमान स्थिर रहेगा।

पीलीभीत में आसमान पर उमड़ते रहे बादल पर नहीं हुई बरसात

पीलीभीत में तराई जिले में सुबह आसमान साफ होने के कारण चटख धूप खिली। इससे वातावरण में उमस बढ़ने लगी लेकिन कुछ देर बाद ही बादल उमड़ने लगे। हालांकि बरसात नहीं हुई। इस बीच मौसम विभाग की ओर से अगले तीन दिन तक बरसात नहीं होने का पूर्वानुमान दिया गया है।

न्यूनतम तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हो जाने के कारण सोमवार की रात उमस बढ़ गई। मंगलवार को सुबह बादल छंट गए और चटख धूप खिली। इससे वातावरण में उमस भरी गर्मी बढ़ने लगी। सुबह दस बजने से पहले ही आसमान पर एक बार फिर बादल उमड़ने लगे। साथ ही हवा भी चलने लगी। इससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली लेकिन फिर तेज धूप खिली। जिससे गर्मी बढ़ने लगी।

राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका ने पंतनगर स्थित कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के हवाले से जानकारी दी कि तराई के जिले में सोमवार की रात न्यूनतम तापमान 27.2 एवं मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि रविवार की रात न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह से रात के तापमान में लगभग दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है।

डा. ढाका के अनुसार सायं तक हल्की बरसात हो सकती है लेकिन फिर बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को फिलहाल बरसात नहीं होने का पूर्वानुमान है।

इसे भी पढ़ें-बलिया में थाने के सामने धारदार हथियार से युवक की काटी गर्दन, वर्चस्‍व की जंग में हुई हत्‍या

गोरखपुर में बुधवार को छिटपुट बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है। देवरिया और बस्ती में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर वर्षा होने का पूर्वानुमान है। वहीं कानपुर में तेज हवा , गरज -चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।

गोंडा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. उपेंद्रनाथ सिंह के अनुसार मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। बुधवार को आसमान में बादलों की आवाजाही रहेगी। तेज धूप के कारण उमस बढ़ सकती है। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मेरठ में मौसम विभाग के अनुसार मौसम बादलों के बीच बारिश के आसार, धूप खिलेगी। इसके अलावा आर्द्रता 89 प्रतिशत रहेगी।

बादलों के पहरे के बीच बूंदाबांदी ने दिलाई राहत

प्रयागराज में लगातार जारी गर्मी और भीषण उमस के बीच मंगलवार को बारिश ने कुछ राहत दिलाई। हालांकि बारिश ज्यादातर देहात क्षेत्रों में हुई और शहरी क्षेत्र के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी से ही काम चलाना पड़ा। बुधवार को भी आमतौर पर बादल छाए रहने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

न्यूनतम तापमान में भी कुछ कमी आ सकती है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब तीन डिग्री अधिक था।

पिछले छह दिनों से न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के इर्द-गिर्द मंडरा रहा है।मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया था, इसकी वजह से लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली पर उमस बरकरार रही।सोरांव क्षेत्र में मध्यम स्तर की बारिश हुई पर शहरियों बस बूंदाबांदी से काम चलाना पड़ा।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में वायुंडलीय एवं महासागर अध्ययन केंद्र के प्रमुख प्रो. सुनीत द्विवेदी ने बताया कि जुलाई में हल्की बारिश से लेकर बूंदाबांदी के ही आसार है पर अगस्त के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश की उम्मीद है।

वहीं वाराणसी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं गरज, चमक व तड़क के साथ तेज वर्षा हो सकती है। तापमान स्थिर रह सकता है। मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिल सकता है।